Tips and Tricks: अब स्लो इंटरनेट स्पीड में भी ले सकेंगे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा, बस करना होगा ये काम

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 09 Feb 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
Tips and tricks how to play ott videos on slow internet
अब स्लो इंटरनेट स्पीड में भी ले सकेंगे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा - फोटो : Istock

    बीते कुछ सालों में काफी कुछ तेजी से बदला है। इन बदलावों ने मनोरंजन जगत को भी व्यापक तौर पर प्रभावित किया है। आज विश्व भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने बेहतरीन कंटेंट और नयाब सिनेमेटोग्राफी के जरिए समाज के हर तबके तक अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। यही एक बड़ा कारण रहा है, जिसके चलते भारत में बीते कुछ सालों के दौरान ओटीटी सब्सक्राइबर्स की संख्या में एक रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म का लुत्फ आप तभी उठा सकते हैं, जब आपके पास एक बढ़िया नेट कनेक्शन होता है। धीमे नेटवर्क पर ओटीटी प्लेटफॉर्म का आनंद लेते समय कई तरह की दिक्कतें आती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप स्लो इंटरनेट के जरिए भी ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा ले सकेंगे। आइए जानते हैं -

    अब स्लो इंटरनेट स्पीड में भी ले सकेंगे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा
    अब स्लो इंटरनेट स्पीड में भी ले सकेंगे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा - फोटो : Istock

    अगर आप किसी ऐसी जगह पर रहते हैं, जहां पर इंटरनेट की स्पीड तेज नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म के बेसिक प्लान को खरीदना चाहिए। बेसिक प्लान में आपको हाई रेजोल्यूशन वीडियो नहीं मिलता है। इस प्लान में आप नॉर्मल रेजोल्यूशन में ही अपने वीडियो को प्ले कर सकते हैं।

    अब स्लो इंटरनेट स्पीड में भी ले सकेंगे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा
    अब स्लो इंटरनेट स्पीड में भी ले सकेंगे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म का मजा - फोटो : Istock

    नॉर्मल रेजोल्यूशन पर वीडियो को प्ले करने पर इंटरनेट की ज्यादा खपत नहीं होती। इसके अलावा आपका वीडियो भी बिना बफर किए हुए चलता है। अगर आपके एरिया में इंटरनेट की स्पीड स्लो है, तो आपको इसी प्लान का चुनाव करना चाहिए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें