Tips and Tricks: कहीं आपका फोन भी तो नहीं हो गया हैक? इन तरीकों से लगाएं पता

बीते साल इस्राइली टेक्नोलॉजी फर्म एनएसओ ग्रुप काफी चर्चा में था। आरोप लगे थे कि एनएसओ के स्पाईवेयर एप पेगासस को इस्राइल का रक्षा मंत्रालय दूसरे देशों की सरकार को बेचता था। हाल ही में ऐसी कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि इस एप का उपयोग कई देशों की सरकारों ने एक्टिविस्ट, परत्रकार, राजनेता आदि कई लोगों की जासूसी करने के लिए किया था। स्पाईवेयर एप पेगासस आपके फोन में बड़ी आसानी से दाखिल हो सकता है। ये एप आसानी से एक बार आपके फोन में इंस्टॉल होने के बाद आपकी सारी सूचना संबंधित हैकर्स के पास पहुंचा सकता है। स्पाईवेयर एप पेगासस के अलावा भी इंटरनेट पर ऐसे कई दूसरे एप हैं, जो किसी गैर जरूरी लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके फोन में आसानी से इंस्टॉल हो सकते हैं। ऐसे में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं और इंटरनेट का उपयोग करते हैं, तो इस बात की संभावना हो सकती है कि आपके फोन में भी स्पाईवेयर एप छुपा हो। इस कारण आपका स्मार्टफोन हैक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं कि आपका फोन स्पाईवेयर एप से इन्फेक्टेड है या नहीं। आइए जानते हैं -

अगर आपका फोन किसी स्पाईवेयर एप से इंफेक्ट हो चुका है, तो इस स्थिति में आपके फोन की बैटरी काफी तेजी से ड्रेन होगी। अगर आपके फोन की बैटरी पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से खत्म हो रही है, तो इस बात की बड़ी संभावना है कि आपका फोन किसी वायरस या स्पाईवेयर एप से संक्रमित हो चुका है।