Tips: भूलकर भी अपने स्मार्टफोन के साथ न रखें ये चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
Smartphone Safety Tips:
क्या आप भी अपने फोन को चाबियों, सिक्कों या पावर बैंक के साथ एक ही पॉकेट में रख लेते हैं? अगर हां, तो आपकी यह आदत आपके महंगे फोन की उम्र कम कर रही है। आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फोन के साथ रखना किसी बड़े रिस्क से कम नहीं है।

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी गैजेट बन चुका है। हम इसे हमेशा अपने साथ रखते हैं, चाहे वह हमारी जेब हो या बैग। लेकिन अक्सर जल्दबाजी या अनजाने में हम अपने फोन के साथ कुछ ऐसे गैजेट्स या सामान रख देते हैं, जो हमारे महंगे स्मार्टफोन को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ चीजें न सिर्फ फोन की स्क्रीन को खराब कर सकती हैं, बल्कि उसके इंटरनल पार्ट्स को भी डैमेज कर सकती हैं।
आइए जानते हैं उन चीजों और उपकरणों के बारे में जिन्हें कभी भी अपने स्मार्टफोन के साथ नहीं रखना चाहिए:

1. चाबियां और धातु के सिक्के
अक्सर लोग अपनी पैंट की जेब में फोन के साथ ही घर या गाड़ी की चाबियां और सिक्के डाल लेते हैं। धातु (Metal) की ये चीजें फोन की स्क्रीन और पिछले हिस्से पर गहरे खरोंच डाल सकती हैं। इसके अलावा, ये आपके फोन के कैमरा लेंस को भी डैमेज कर सकती हैं, जिससे आपकी फोटो क्वालिटी खराब हो सकती है।

2. मैग्नेटिक डिवाइस या चुंबक
किसी भी ऐसे गैजेट या वस्तु को फोन के पास नहीं रखना चाहिए जिसमें मजबूत चुंबक हो। मॉडर्न स्मार्टफोन्स में कई तरह के सेंसर्स और छोटे कंपोनेंट्स होते हैं (जैसे ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन या कंपास), जो मैग्नेटिक फील्ड के संपर्क में आने से खराब हो सकते हैं या काम करना बंद कर सकते हैं। स्मार्टफोन को इंडक्शन या माइक्रोवेव के बहुत नजदीक भी नहीं रखना चाहिए। माइक्रोवेव से निकलने वाली मैग्नेटिक तरंगे स्मार्टफोन के संवेदनशीन कंपोनेट्स और सर्किट को तुरंत खराब कर सकती हैं।
- Tech Tips: Paytm पर अपनी पेमेंट हिस्ट्री कैसे छिपाएं? सिर्फ 2 मिनट में सीखें पूरा तरीका
- Microsoft: विंडोज 11 होगा पहले से ज्यादा फास्ट! माइक्रोसॉफ्ट ला रही macOS जैसा सिस्टम, पलक झपकते खुलेंगे एप्स
- BHASHINI: आयुष सेवाओं में AI की एंट्री, 'भाषिणी' के जरिए 22 भाषाओं में मिलेगा आयुर्वेद और योग का ज्ञान
- AI: OpenAI की वह कंपनी जिसने हिला दी आईटी कंपनियों की नींव, टेक जगत में आए इस नए 'भूचाल' के मायने समझिए