Mobile Buying Guide: स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, बच जाएगी आपकी मेहनत की कमाई

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 13 Sep 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Things to Consider Before Buying a Smartphone Know Mobile Buying Guide in Hindi
Mobile Buying Guide - फोटो : अमर उजाला

    आजकल स्मार्टफोन मार्केट में एक ही तरह के और एक जैसे फीचर्स वाले कई सारे स्मार्टफोन मॉडल उपलब्ध हो गए हैं। मार्केट में रोज नए-नए स्मार्टफोन आ रहे हैं, कई कंपनियां तो एक ही स्मार्टफोन सीरीज में कई सारे मॉडल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में अपने लिए सही स्मार्टफोन का चुनाव करना कठिन और मशक्कत भरा हो जाता है। यदि आप भी नए फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और फोन के चुनाव को लेकर परेशान हैं, तो हम आपके लिए मोबाइल खरीदने को लेकर कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स से आपको सही स्मार्टफोन चुनने और खरीदने में बहुत मदद मिलने वाली है। चलिए जानते हैं...

    Mobile Buying Guide
    Mobile Buying Guide - फोटो : istock

    फोन के लिए सही बजट चुनें

    मोबाइल फोन को खरीदने से पहले उसके लिए एक सही बजट का चुनाव जरूर कर लें, इससे आपकी आधी समस्या हल हो जाती है। फोन के बजट को आप अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं, क्योंकि सिर्फ दिखावे या किसी और की बातों में आकर महंगा फोन लेना गलत निर्णय हो सकता है। आजकल फोन की टेक्नोलॉजी में तेजी से बदलाव हो रहा है, ऐसे में फोन का बजट चुनने में इस बात का भी ध्यान रखें।

    Gaming Mobile
    Gaming Mobile - फोटो : amarujala

    फीचर की प्राथमिकता तय करें

    स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसकी प्राथमिकता जरूर तय कर लें। यानी कि आपको किस उद्देश्य के लिए फोन लेना है, जैसे गेमिंग, कैमरा, अच्छी बैटरी लाइफ आदि। फीचर की प्राथमिकता के आधार पर फोन का चुनाव करना और आसान हो जाता है। उदाहरण के दौर पर आपको फोटोग्राफी के लिए फोन लेना है, तो आप पहली प्राथमिकता पर फोन के अच्छे को रख सकते हैं, और बाकी अन्य फीचर्स को औसत रखकर फोन चुन सकते हैं। कहने का मतलब ये है कि यदि आप फोन में गेमिंग खेलना पसंद नहीं करते हैं तो फिर हाई परफॉर्मेंस और ज्यादा रैम वाला फोन आपके बजट को बिगाड़ सकता है। इसके बदले आप जरूरत के आधार पर प्राथमिकता सेट करें और उसी हिसाब से फोन खरीदे, इससे आपके अधिक पैसे बच सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें