शानदार टिप्स जो आपके फोन को बना देंगे कैमरे से बेहतर
विज्ञापन

फोटो अगर अच्छी आई हो तो हरेक को पसंद आती है। लेकिन हमारे मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि कुछ लोगों की फोटो इतनी अच्छी कैसे आती है। तो आइए हम आपको बताते हैं वो टिप्स जिनके जरिए आप अपने फोन से कैमरे जैसी अच्छी फोटोज खींच सकते हैं।

सेल्फी स्टिक का इस्तेमाल कम करें
कई लोग फोटो खींचने के लिए सेल्फी स्टिक का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप अच्छी तस्वीर क्लिक करना चाहते हैं तो इसके इस्तेमाल से बचें।

बेहतर लाइटिंग
फोटो का सबसे पहला सिद्धांत है बेहतर लाइटिंग। आप ये तय करें कि जहां फोटो खींच रहे हैं वहां पर्याप्त लाइट हो। तभी आपकी फोटो बेहतर बनेगी।
विज्ञापन