WhatsApp Tips: व्हाट्सएप की फोटो-वीडियो से भर गई है फोन की गैलरी? मिनटों में ऐसे बंद करें ऑटो-सेव फीचर

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 01 Aug 2026 04:30 PM IST
सार

WhatsApp Settings:

क्या व्हाट्सएप पर आई फोटो और वीडियो आपके फोन के स्टोरेज को तेजी से भर रही हैं। तो यहां जानिए कुछ आसान सी सेटिंग्स, जिसे बदलकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Stop WhatsApp Photos, Videos Saving Phone Gallery Automatically, Change These Settings
व्हाट्सएप टिप्स एंड ट्रिक्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    WhatsApp Media Auto Download:

    व्हाट्सएप पर आई फाइल्स, फोटो और वीडियो हमारे फोन की गैलरी तेजी से फुल कर देती है। डिफॉल्ट सेटिंग्स की वजह से मीडिया फाइल्स अपने आप फोन की गैलरी में सेव होने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बस एक सेटिंग इस समस्या को खत्म कर सकती है। क्योंकि कंपनी एप में यूजर्स को मीडिया डाउनलोड और विजिबिलिटी पर पूरा कंट्रोल देता है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    क्यों भर जाती है फोन की गैलरी?

    देखिए, व्हाट्सएप में डिफॉल्ट रूप से मीडिया ऑटो-डाउनलोड फीचर चालू रहता है। इसका मतलब है कि चैट और ग्रुप्स में आने वाली फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट्स अपने-आप डाउनलोड होकर गैलरी में सेव हो जाते हैं। यह फीचर शेयरिंग को आसान बनाता है, लेकिन इससे फोन का स्टोरेज तेजी से भर सकता है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    व्हाट्सएप में ऑटो-डाउनलोड कैसे बंद करें?

    • सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें।
    • ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर टैप करें।
    • फिर सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज एंड डाटा विकल्प चुनें।
    • मीडिया ऑटो-डाउनलोड सेक्शन में जाएं।
    • फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स के लिए अपनी पसंद के अनुसार वाई-फाई, मोबाइल डाटा या नेवर चुनें।