WiFi Tips: बार-बार कनेक्शन बदलने पर भी स्लो है Wi-Fi? राउटर की यह गलती हो सकती है बड़ी वजह, ऐसे बढ़ाएं स्पीड
Wi-Fi Router Placement:
क्या बार-बार इंटरनेट कनेक्शन बदलने के बाद भी आपको वाई-फाई से सही स्पीड नहीं मिल पा रही है? तो हो सकता है समस्या इंटरनेट कनेक्शन की नहीं, बल्कि राउटर रखने की जगह हो। क्या आप जानते हैं कि घर में राउटर कहां रखने से इंटरनेट की स्पीड और सिग्नल 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। आइए जानते हैं राउटर प्लेसमेंट से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स।

WiFi Router Tips:
अगर आपके घर में वाई-फाई कनेक्शन की स्पीड बार-बार स्लो हो रही है या डिवाइस बार-बार नेटवर्क से डिस्कनेक्ट हो रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि समस्या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की हो, बल्कि कई बार इसकी असली वजह राउटर की गलत प्लेसमेंट (सही जगह न होना) होती है।
ज्यादातर लोग अपने वाई-फाई राउटर को टीवी टेबल या टीवी के ठीक बगल में रख देते हैं। यही गलती आपके घर के इंटरनेट सिग्नल को कमजोर कर देती है।

Internet Speed: टीवी के नजदीक क्यों नहीं रखना चाहिए वाई-फाई राउटर?
- इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंटरफेरेंस:टीवी के अलावा उसके पास मौजूद सेट-टॉप बॉक्स, साउंडबार और गेमिंग कंसोल जैसे डिवाइस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें छोड़ते रहते हैं, जो वाई-फाई के सिग्नल में रुकावट डालती हैं।
- सिग्नल एब्जॉर्प्शन: स्मार्ट टीवी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, मेटल बॉडी और सर्किट वाई-फाई सिग्नल को सोख लेते हैं या रिफ्लेक्ट कर देते हैं।
- ब्लूटूथ डिस्टर्बेंस:अगर टीवी के साथ ब्लूटूथ का इस्तेमाल हो रहा हो, तो भी वाई-फाई सिग्नल में डिस्टर्बेंस यानी रुकावट आती है।
- दूर मौजूद डिवाइस पर असर:इससे जो डिवाइस जैसे फोन या लैपटॉप राउटर से दूर दूसरे कमरों में होते हैं, उन्हें सही स्पीड नहीं मिलती या वे बार-बार डिस्कनेक्ट होते रहते हैं।

WiFi Range Extender: राउटर की जगह तय करते समय ध्यान रखें ये बातें
- ऊंचाई और सेंटर लोकेशन: राउटर को हमेशा किसी ऊंची जगह पर रखें और कोशिश करें कि वह जगह घर के बीचों-बीच हो। ऐसा इसलिए क्योंकि वाई-फाई के सिग्नल नीचे और बाहर की तरफ फैलते हैं।
- 20-30% दूरी का नियम:रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर राउटर को टीवी से 20 से 30 प्रतिशत दूर रखा जाए, तो आसपास के कमरों में सिग्नल की मजबूती 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
- इन चीजों से दूर रखें:राउटर को किसी बंद कोने में, टीवी, माइक्रोवेव, शीशे, कॉर्डलेस फोन या फिश एक्वेरियम के पास रखने से बचें।