Smartphone Tips: डेटा डिलीट किए बिना बढ़ जाएगी फोन की स्टोरेज, फटाफट करें ये काम

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 30 Sep 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
smartphone tips how to make storage in phone without delete data
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आज के दौर में इसकी वजह से कई सारे काम आसानी से हो जाते हैं। यह तो आप जानते होंगे कि स्मार्टफोन में डेटा भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है, इसके लिए कंपनियां अच्छी स्टोरेज का विकल्प देती हैं। मगर दिक्कत जब होती है, जब फोन की स्टोरेज भर जाती है। दरअसल, काफी लोग फोन में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और कई फाइलों को रखते हैं। ऐसे में एक समय के बाद फोन पूरी तरह से भर जाता है और फिर फोन की काफी धीमी गति से चलता है। इसके साथ ही फोन में कई बार नई फोटो लेने के लिए कुछ चीजों को हटाना भी पड़ता है। ऐसे में नीचे जानिए किस तरह से फोन के डेटा को डिलीट किए बिना भी आप स्टोरेज में इजाफा कर सकते हैं।

    Smartphone Tips
    Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन में कई सारे एप्स होते हैं, जिनकी वजह से लोग तरह-तरह के काम करते हैं। ऐसे में फोन में जितने एप्स होंगे, वो उतना ही स्पेस लेंगे।अगर आप फोन में हाई रेजोल्यूशन वाली फोटो और वीडियो रखते हैं तो इससे भी फोन की स्टोरेज कम होती है।अगर आप फोन की इंटरनल स्टोरेज में गानों को डाउनलोड करके रखते हैं तो इससे भी स्टोरेज कम होती है।इसके अलावा कई अन्य फाइल और ब्राउजर हिस्ट्री और कैशे डेटा भी फोन में अतिरिक्त स्पेस लेते हैं, जिसकी वजह से स्टोरेज कम हो जाती है।

    Smartphone Tips
    Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन में कई सारे एप्स होते हैं, जिनका इस्तेमाल न के बराबर या फिर होता ही नहीं है। ऐसे में गैर-जरूरी एप्स को हटाकर स्टोरेज में बढ़ोतरी की जा सकती है।अगर आपने फोन की इंटरनल स्टोरेज में फोटो और वीडियो रखी हुई हैं तो आप क्लाउड पर शिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से डेटा सुरक्षित भी रहेगा और फोन की स्पेस भी बढ़ जाएगी।समय-समय पर स्मार्टफोन का कैशे डेटा और ब्राउजर हिस्ट्री क्लीन करने से फोन के स्पेस पर काफी अच्छा असर पड़ता है और स्टोरेज में इजाफा होता है। फोन में जिन फाइल्स की जरूरत नहीं है, उन्हें डिवाइस से हटा दें।फोन में अगर एसडी कार्ड का स्पेस दिया गया है तो आप डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए एसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर फोन को ऑप्टिमाइज करें। बैकग्राउंड एप्स को बंद करें, ऑटो डाउनलोड को बंद करें और फोन से हाई रेजोल्यूशन वाली फोटो और वीडियो लेने से बचें।फोन बनाने वाली कंपनियां समय-समय पर फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट भेजती हैं, ऐसे में हमेशा फोन में नए सॉफ्टवेयर को अपडेट करें, ताकि स्टोरेज में इजाफा हो सके।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें