इन गलतियों से फटती है Smartphone की बैटरी, भूलकर भी ना करें ये काम

आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट और स्मार्टफोन में तभी आग लगती है जब पावर सप्लाई में दिक्कत होती है। कई बार फोन को चार्ज करने के लिए जरूरत से ज्यादा पावर वाले चार्जर और लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण से भी पावर सप्लाई में दिक्कत आती है और फोन की बैटरी फटने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। अब घबराइए नहीं, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनसे बचकर आप अपने स्मार्टफोन को फटने से बचा सकते हैं। चलिए जानतें हैं।

अगर आप लोकल चार्जर का यूज करके स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें और इस तरीके को तुरंत बंद करें। यह स्मार्टफोन की बैटरी को खराब करता है और बैटरी ब्लास्ट का कारण बन सकता है। लोकल चार्जर में पावर का फ्लो कम-ज्यादा होता रहता है, जो कि स्मार्टफोन की बैटरी पर दबाव बनाता है और इससे बैटरी ब्लास्ट तक हो जाती है। केवल फोन के ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।

लगातार अधिक देर तक गेम खेलने से भी फोन बहुत ज्यादा हीट हो जाता है और फोन की बैटरी पर भी इसका असर पड़ता है। दरअसल, गेमिंग के दौरान फोन का प्रोसेसर तेजी से काम करता है और फोन काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में ओवर हीट की वजह से फोन ब्लास्ट भी हो सकता है। यदि आपका फोन भी गेमिंग के दौरान ओवर हीट हो जाता है तो फोन को थोड़ी देर रेस्ट दें।