Smartphone Tips and Tricks: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जल्द खराब हो जाएगा आपका स्मार्टफोन

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Sun, 22 May 2022 10:57 AM IST
Smartphone Tips and Tricks Never do these mistakes while using Smartphone
Smartphone Tips and Tricks - फोटो : istock

    Smartphone Tips and Tricks:

    आज हम सभी के पास स्मार्टफोन है। ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, किसी सरकारी समस्या का समाधान करना हो, एजुकेशन से लेकर एंटरटेनमेंट तक ये सभी काम हम मोबाइल फोन की मदद से आसानी से कर ले रहे हैं। स्मार्टफोन को हम सभी लोग पसंद करते हैं। वहीं इसका उपयोग करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपका फोन जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में आपके स्मार्टफोन की लाइफ स्पैन काफी कम हो जाती है। इसके अलावा उसमें कई तरह की दिक्कतें आती हैं या कई फंक्शन्स काम करना बंद कर देते हैं। ऐसे में मोबाइल फोन यूजर्स को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जिनको भूलकर भी स्मार्टफोन उपयोग करते समय आपको नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में -

    Smartphone Tips and Tricks
    Smartphone Tips and Tricks - फोटो : Istock

    फास्ट चार्जर का न करें ये उपयोग

    अगर आप अपने स्मार्टफोन को उसके ओरिजिनल चार्जर से चार्ज नहीं करते। इसके अलावा अगर आपने मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए किसी फास्ट चार्जर का उपयोग करते हैं। आपको ये गलती कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपका फोन जल्द खराब हो सकता है। अपने स्मार्टफोन को हमेशा उसके ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें।

    Smartphone Tips and Tricks
    Smartphone Tips and Tricks - फोटो : Istock

    सेफ्टी का रखें ख्याल

    अक्सर कई मर्तबा हमारा फोन गलती से नीचे गिर जाता है। ऐसे में आपको अपने फोन पर टेम्पर्ड और कवर जरूर लगाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्मार्टफोन सेफ रहता है। इस कारण भविष्य में जब कभी आपका फोन गलती से नीचे गिरता है। उस दौरान उसके टूटने या फूटने की संभावना काफी कम हो जाती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें