Safety Tips: अब कोई भी थर्ड पार्टी एप नहीं ले पाएगी आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस, बस करना होगा ये काम

आशिकी पटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीआशिकी पटेल
Sun, 30 Jan 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Smartphone Safety Tips how to stop third part Apps Access to google account know here
अब कोई भी थर्ड पार्टी एप नहीं ले पाएगी आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस - फोटो : istock

    आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर छोटा बड़ा काम फोन पर ही किया जाने लगा है। शॉपिंग हो, पढ़ाई या ट्रैवल स्मार्टफोन में मौजूद एप से ही हम अपने कई काम निपटा लेते हैं। हालांकि जितना ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल बढ़ा है उतना ही ज्यादा धोखाधड़ी के मामले भी हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि एप इंस्टॉल करने के बाद सीधे गूगल से साइनअप का विकल्प आता है। ऐसे में अपना समय बचाने के चक्कर में हम सीधे गूगल से ही साइनअप कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके डेटा की सुरक्षा के लिए सही नहीं है। इससे उस ऐप को आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है और भविष्य में आपके साथ फ्रॉड हो भी सकता है। आपके गूगल अकाउंट का जितने कम थर्ड पार्टी एप को एक्सेस होगा, हैकर्स द्वारा अटैक किए जाने की संभावना उतनी ही कम होगी। इसलिए आज हम आपको कुछ सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप गूगल अकाउंट में किसी भी थर्ड पार्टी एप एक्सेस की जांच कर सकेंगे और उसे हटा भी सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे...

    अब कोई भी थर्ड पार्टी एप नहीं ले पाएगी आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस
    अब कोई भी थर्ड पार्टी एप नहीं ले पाएगी आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस - फोटो : Pixabay

    गूगल अकाउंट से थर्ड पार्टी एप एक्सेस को कैसे हटाएं?

    गूगल अकाउंट से थर्ड पार्टी एप एक्सेस को हटाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद गूगल अकाउंट का ऑप्शन तलाशकर उस पर क्लिक करें।

    अब कोई भी थर्ड पार्टी एप नहीं ले पाएगी आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस
    अब कोई भी थर्ड पार्टी एप नहीं ले पाएगी आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस - फोटो : iStock

    इसके बाद यहां आपको उन सभी एप्स की लिस्ट दिख जाएगी, जिन पर आपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर रखा है। अब आप जिस-जिस एप से गूगल एक्सेस को हटाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। इसके बाद उन एप्स से गूगल का एक्सेस हट जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें