Safety Tips: अब कोई भी थर्ड पार्टी एप नहीं ले पाएगी आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस, बस करना होगा ये काम

आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर छोटा बड़ा काम फोन पर ही किया जाने लगा है। शॉपिंग हो, पढ़ाई या ट्रैवल स्मार्टफोन में मौजूद एप से ही हम अपने कई काम निपटा लेते हैं। हालांकि जितना ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल बढ़ा है उतना ही ज्यादा धोखाधड़ी के मामले भी हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि एप इंस्टॉल करने के बाद सीधे गूगल से साइनअप का विकल्प आता है। ऐसे में अपना समय बचाने के चक्कर में हम सीधे गूगल से ही साइनअप कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके डेटा की सुरक्षा के लिए सही नहीं है। इससे उस ऐप को आपके गूगल अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है और भविष्य में आपके साथ फ्रॉड हो भी सकता है। आपके गूगल अकाउंट का जितने कम थर्ड पार्टी एप को एक्सेस होगा, हैकर्स द्वारा अटैक किए जाने की संभावना उतनी ही कम होगी। इसलिए आज हम आपको कुछ सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप गूगल अकाउंट में किसी भी थर्ड पार्टी एप एक्सेस की जांच कर सकेंगे और उसे हटा भी सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे...

गूगल अकाउंट से थर्ड पार्टी एप एक्सेस को कैसे हटाएं?
गूगल अकाउंट से थर्ड पार्टी एप एक्सेस को हटाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के बाद गूगल अकाउंट का ऑप्शन तलाशकर उस पर क्लिक करें।

इसके बाद यहां आपको उन सभी एप्स की लिस्ट दिख जाएगी, जिन पर आपने गूगल अकाउंट से लॉगिन कर रखा है। अब आप जिस-जिस एप से गूगल एक्सेस को हटाना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। इसके बाद उन एप्स से गूगल का एक्सेस हट जाएगा।
- TRAI Order: ट्राई के आदेश के बाद क्या सच में सस्ते हो जाएंगे मोबाइल रिचार्ज या कंपनियां निकालेंगी कोई और उपाय? यहां समझिए सबकुछ
- Smartphone Facts: अब स्मार्टफोन में क्यों नहीं आ रही रिमूवेबल बैटरी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
- WhatsApp Tips and Tricks: इस ट्रिक से व्हाट्सएप पर किसी की भी कॉल को कर सकेंगे रिकॉर्ड, जानिए प्रोसेस
- Facebook New Features: फेसबुक मैसेंजर में आए कमाल के फीचर्स, अब यूजर्स को मिलेगा चैटिंग का शानदार अनुभव