Tech Tips: पैरेंट्स को स्मार्टफोन के इन 5 फीचर्स के बारे में जरूर बताएं, मुसीबत में आएंगे काम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 05 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

Smartphone Features For Parents And Elders:

अगर आप अपने पैरेंट्स या बुजुर्गों को स्मार्टफोन गिफ्ट कर रहे हैं, तो सिर्फ फोन देना काफी नहीं है। उन्हें कुछ जरूरी फीचर्स और एप्स के बारे में बताना भी उतना ही अहम है, जो न सिर्फ उनका इस्तेमाल आसान बनाएंगे बल्कि मुसीबत में काम भी आएंगे।

smartphone features for parents elders aged upi apps emergency numbers maps and dnd
पैरेंट्स को जरूर सीखाएं स्मार्टफोन के ये फीचर्स - फोटो : AI

    एक जमाना था जब लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते थे। ये फोन्स इतने साधारण थे कि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक किसी को इनके इस्तेमाल में परेशानी नहीं होती थी। आपके घर के बुजुर्ग भी इसे चलाना बेहद आसानी से सीख जाते थे। लेकिन आज के दौर में उन्हें स्मार्टफोन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार फोन अनलॉक नहीं होता, तो कई बार एप्स ही नहीं मिलते। ऐसे में उनके लिए स्मार्टफोन इस्तेमाल करना सिरदर्द बन जाता है।

    अगर आप भी घर के बुजुर्ज या पैरेंट्स को नया स्मार्टफोन दे रहे हैं, तो उनके फोन में कुछ जरूरी एप्स और फीचर्स के बारे में जरूर बताएं। जिससे उसका उपयोग उनके लिए आसान हो सके और वो भी नए जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

    UPI
    UPI - फोटो : Adobe Stock

    फोन में UPI App डालें

    कई बुजुर्ग UPI Apps का इस्तेमाल न आने के वजह से आज भी कैश में पेमेंट करते हैं। अगर वो कहीं बाहर निकलें हों और कैश खत्म हो जाए तो परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए उनके फोन में कोई एक UPI App जरूर इंस्टॉल करें और उन्हें उनका सही इस्तेमाल जरूर बताएं।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

    इमरजेंसी में कॉल करना बताएं

    उन्हें कुछ आपातकालीन नंबर जैसे पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड के नंबर इस्तेमाल करने के बारे जरूर बताएं। उनके फोन में ये नंबर सेव कर दें। साथी ही, उन्हें यह भी बताएं कि इमरजेंसी में कॉल करने के लिए स्मार्टफोन के पावर बटन को तीन बार तेजी से दबाकर भी कॉल लगाया जा सकता है। इमरजेंसी कॉल हर स्थिती में काम करता है, चाहे फोन में सिम कार्ड या रिचार्ज न हो तब भी।