काम की बात: कोई भी स्मार्टफोन खरीदने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे

भारत में स्मार्टफोन का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है और चीन के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के लिए यह सबसे बड़ा बाजार भी है। भारत में भी लोग करीब 1 साल बाद स्मार्टफोन बदल देते हैं। दीवाली के समय फेस्टिव सीजन में तो स्मार्टफोन की बिक्री खूब होती है। आप में से भी कई लोग नए स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। यदि हां तो आपको पांच जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है।

परफॉरमेंस
एक रिपोर्ट के मुताबिक नया फोन खरीदने वाले 76% फीसदी लोग परफॉरमेंस को ध्यान में रखते हुए फोन खरीदते हैं। इसका ध्यान आपको भी रखना चाहिए। नए फोन खरीदते समय उसमें इस्तेमाल होने वाले चिप के बारे में जानकारी जरूर हासिल करें। उसकी क्लॉक स्पीड, कनेक्टिविटी, कैमरा सपोर्ट आदि को चेक करें। इसके अलावा ग्राफिक्स को भी जरूर चेक करें। यदि आप गेमिंग के मकसद से फोन खरीद रहे हैं तो चिपसेट और ग्राफिक्स को निश्चित तौर पर चेक करें।

5जी कनेक्टिविटी
फिलहाल 5जी का जमाना है। ऐसे में 4जी फोन खरीदने का कोई मतलब नहीं है। यदि आप भी नया फोन खरीद रहे हैं तो इसका बात का ध्यान रखें कि उसमें 5जी नेटवर्क का सपोर्ट हो। सस्ता मिलने के चक्कर में 4जी फोन खरीदने की गलती ना करें। इसे भी चेक करें कि आप जिस फोन को खरीद रहे हैं उसमें कितने 5जी बैंड्स का सपोर्ट है। यदि 8 से कम बैंड्स का सपोर्ट है तो फोन ना खरीदें।
- मुसीबत: WhatsApp में आया बड़ा बग, ऑटोमैटिक लॉगआउट हो रहे अकाउंट, तुरंत ऑन करें यह फीचर
- CES 2024: गूगल ने फाइल शेयरिंग के लिए पेश किया Quick Share, एयरड्रॉप से होगा मुकाबला
- CES 2024: चलते-फिरते हवा से पानी बनाएगा वाटर क्यूब, अमेरिकी कंपनी ने पेश किया मॉडल, ईवी और टीवी का दबदबा
- 2FA: बड़े काम का है यह सिक्योरिटी फीचर, अपने सोशल मीडिया अकाउंट में ऐसे करें एक्टिव