Tips: व्हाट्सएप-इंस्टाग्राम पर लाइव लोकेशन कैसे शेयर और ट्रैक करें? मिनटों में सीखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Live Location Sharing:
क्या आप व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त, परिवार के सदस्य या किसी खास व्यक्ति की लाइव लोकेशन देखना चाहते हैं? जब सामने वाला खुद अपनी लाइव लोकेशन शेयर करें। व्हाट्सएप पर इसका इस्तेमाल तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। अगर आपको Instagram पर लोकेशन शेयर करना या किसी की शेयर की गई लोकेशन देखना नहीं आता, तो इस लेख में बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें...

Location Tracking Tips:
अब मैसेजिंग प्लेफॉर्म सिर्फ मैसेज तक ही सीमित नहीं है। इन दोनों प्लेटफॉर्म्स में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जो रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं। इन्हीं में से एक है लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर। अगर आप किसी दोस्त, परिवार के सदस्य या किसी खास व्यक्ति की लोकेशन देखना चाहते हैं, तो यह तभी संभव है जब वह अपनी मर्जी से अपनी लाइव लोकेशन आपके साथ शेयर करे। बिना अनुमति किसी की लोकेशन देखना संभव नहीं है।

व्हाट्सएप में कैसे देखें लाइव लोकेशन?
हालांकि व्हाट्सएप में लाइव लोकेशन फीचर काफी समय से उपलब्ध है, और इसका इस्तेमाल करना बेहद भी आसान है।सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट ओपन करें, जिसके साथ लोकेशन शेयर करनी है।इसके बाद अटैचमेंट आइकन पर टैप करें और लाेकेशन विकल्प चुनें।यहां शेयर लाइव लोकेशन पर टैप करें। अब 15 मिनट, 1 घंटा या 8 घंटे में से अपनी पसंद का समय चुनें और चाहें तो एक मैसेज लिखकर भेज दें।इसके बाद सामने वाला व्यक्ति तय समय तक आपकी लाइव लोकेशन मैप पर देख सकेगा। अगर आप चाहें तो बीच में स्टॉप शेयरिंगपर टैप करके लोकेशन शेयरिंग बंद भी कर सकते हैं।इसके बाद चुने गए समय तक आपकी लोकेशन सामने वाले व्यक्ति को मैप पर दिखाई देती रहेगी।

इंस्टाग्राम पर कैसे शेयर करें ?
व्हाट्सएप पर तो यह फीचर अधिकतर लोगों ने इस्तेमाल भी किया होगा, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर भी वह लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इसके लिए बस इन आसान से स्टेप्स को फाॅलो करना होगा...सबसे पहले इंस्टाग्राम खोलें और उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट में जाएं, जिसके साथ लोकेशन शेयर करनी है।इसके बाद + आइकन या चैट ऑप्शन में जाकर लोकेशन विकल्प चुनें और शेयर लाइव लोकेशन पर टैप करें।पुष्टि करते ही आपकी लोकेशन शेयर हो जाएगी।हालांकि इंस्टाग्राम पर यह सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध रहती है और केवल उसी चैट में मौजूद लोग आपकी लोकेशन देख सकते हैं।