AC Tips: मानसून में एसी को 18° पर चलाना क्यों है गलत? जानें किस बटन से मिलेगी ज्यादा ठंडक और कम आएगा बिजली बिल

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 13 Jun 2026 04:30 PM IST
सार

AC Electricity Saving:

इन दिनों थोड़ी सी बारिश भले ही कुछ गर्मी कम हो जाती है, लेकिन हवा में बढ़ी हुई नमी लोगों को परेशान करने लगती है। घर के अंदर चिपचिपाहट, भारीपन और बेचैनी महसूस होती है। ऐसे में कई लोग राहत पाने के लिए एसी का तापमान सीधे 18°C या 20°C पर सेट कर देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह तरीका हमेशा सबसे प्रभावी नहीं होता। जानिए क्यों ड्राई मोड में कूल मोड से ज्यादा स्मार्ट और किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

running your AC at 18°C monsoon mistake Use this secret save electric bill
एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    Dry Mode Benefits:

    अधिकतर लोगों को नहीं पता कि जब हम साधारण कूल मोड चलाते हैं, तो कंप्रेसर लगातार बिना रुके चलता रहता है और कमरे का तापमान तेजी से घटाने की कोशिश करता है, जिससे ठंडक तो बढ़ती है लेकिन उमस पूरी तरह खत्म नहीं होती। इसके बजाय अगर आप अपने एसी में मौजदू ड्राई मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह चिपचिपे मौसम को पल भर में सुहावना बना देता है। आइए जानते हैं कैसे?

    एसी टिप्स
    एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    AC का Dry Mode आखिर करता क्या है?

    एसी में दिया गया ड्राई मोड खासकर नमी वाले मौसम के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें एसी का फैन कम गति पर काम करता है और कंप्रेसर लगातार चलने के बजाय जरूरत के अनुसार चालू और बंद होता रहता है।इस दौरान हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी कंडेंस होकर पानी में बदल जाती है और ड्रेनेज पाइप के जरिए बाहर निकल जाती है। इसका नतीजा यह निकलता है कि हवा ज्यादा सूखी और आरामदायक महसूस होती है।

    एसी टिप्स
    एसी टिप्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    24-25°C पर भी क्यों मिलती है बेहतर ठंडक?

    जब कमरे की नमी कम हो जाती है, तो शरीर को नैचुरली ज्यादा ठंडक लगने लगती है। यही वजह है कि ड्राई मोड में 24°C से 25°C का तापमान भी कई बार 18°C वाले कूल मोड जैसा लगने लगता है।वहीं, कम नमी के कारण हवा हल्की महसूस होती है और शरीर को पसीना कम आता है, जिससे पूरे कमरे का माहौल बेहतर बन जाता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें