Fridge Blast: बम की तरह फट सकता है किचन में रखा फ्रिज, इस हादसे से लें सबक; भूलकर भी न करें ये गलतियां

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 07 Apr 2026 02:32 PM IST
सार

Fridge explosion prevention tips summer

: चिलचिलाती गर्मी में फ्रिज और एसी अब लोगों की जरूरत बन गए है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी रसोई में रखा फ्रिज एक बम में तब्दील हो सकता है। हाल ही में एक ऐसा हादसा हुआ है, जिसमें देखते ही देखते फ्रिज में आग लग गई। इस लेख में जानें सही वेंटिलेशन, स्टेबलाइजर और नियमित सर्विसिंग से कैसे इन हादसों से बचा जा सकता है...

Refrigerator Safety: Essential Maintenance Tips  Prevent Summer Accidents
fridge blast - फोटो : Adobe Stock

    Nirmal district fridge blast

    : गर्मियों के मौसम में जहां ठंडा पानी और खाने वाली चीजों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल बढ़ जाता है, वहीं यह उपकरण अगर सही तरीके से उपयोग न किया जाए तो गंभीर खतरा भी बन सकता है। तेलंगाना के निर्मल जिले में शॉर्ट सर्किट की वजह से फ्रिज फटने से घर के मालिक समेत दो लोगों की जान चली गई। गर्मी के बढ़ते पारे और बिजली के उतार-चढ़ाव के बीच फ्रिज का इस्तेमाल जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए गाइडलाइन दी हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    Why refrigerators explode in summer: आखिर क्यों फटता है फ्रिज?

    एक्सपर्ट्स ने गर्मियों में फ्रिज फटने के कई कारण बताएं है, जिनमें से कुछ प्रमुख ये हैं:वोल्टेज में उतार-चढ़ाव: गर्मियों में बिजली की मांग बढ़ने से वोल्टेज फ्लक्चुएट होता है, जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है, और ज्यादा देर तक वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होने पर फ्रिज में आग लग जाती है।ओवरहीटिंग: बाहर भीषण गर्मी और अंदर ठंडक बनाए रखने के लिए मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे वह गर्म होकर फट सकती है।गैस रिसाव:आधुनिक फ्रिज में कूलिंग के लिए मुख्य रूप से R-134a (टेट्राफ्लोरोएथेन) (एक हाइड्रोफ्लोरोकार्बन - एसएफसी) और R-600a (आइसोबुटेन) (एक हाइड्रोकार्बन) गैस का इस्तेमाल किया जाता है। ये गैसें पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती हैं और पहले इस्तेमाल होने वाली क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) या फ्रिऑन गैसों का स्थान ले चुकी हैं, लेकिन इसमें रिसाव और बिजली की एक छोटी सी चिंगारी बड़े धमाके का कारण बन सकती हैं।पुराने उपकरण:10 साल या इससे ज्यादा पुराने फ्रिज और एसी इस तरह की घटनाओं के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं।

    फ्रीज और दीवार के बीच सही दूरी
    फ्रीज और दीवार के बीच सही दूरी - फोटो : LG Electronics

    Safety tips for electric appliance: फ्रिज को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां

    दीवार से दूरी, वेन्टीलेशन जरूरी:

    फ्रिज को कभी भी दीवार से एकदम सटाकर न रखें। इसके पीछे और किनारों पर कम से कम 6-12 इंच की जगह छोड़ें, ताकि गर्म हवा को बाहर निकलने में मदद मिल सके।कॉयल्स की सफाई: फ्रिज के पीछे लगी कंडेंसर कॉयल्स पर धूल जमा न होने दें। धूल की परत मोटर को जल्दी गर्म कर देती है। जिससे विस्फोट जैसे खतरे बढ़ जाते हैं।वोल्टेज स्टेबलाइजर:बिजली के झटकों से बचने के लिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले स्टेबलाइजर या सर्ज प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें। ये बिजली के उतार-चढ़ाव को काफी हद तक कंट्रोल रखते हैं, जिससे खतरों की संभावना कम हो जाती है।रबर सील्स की जांच:अगर फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा, तो मोटर पर दबाव बढ़ेगा। इसलिए रबर सील्स यानी की गैसकेट खराब होने पर तुरंत बदलें।ओवरलोडिंग से बचें:अक्सर लोग एक ही सॉकेट से कई उपकरण जैसे फ्रिज, ग्राइंडर और ओवन आदि जोड़ देते हैं, जिससे सॉकेट पर जोर पड़ता है और विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए एक ही सॉकेट में सभी उपकरण न लगाएं। अगर लगाना पड़े तो दूसरा कुछ देर के लिए बंद कर दें। इसके अलावा बिजली के पुराने तारों की समय-समय पर जांच करवाते रहें। जिससे खतरा होने से पहले ही उसे टाला जा सके।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें