पूरे परिवार के लिए चुटकियों में बनवाएं PVC आधार कार्ड, मोबाइल से ही हो जाएगा काम, जानें पूरी प्रक्रिया

पिछले साल तक पॉलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड पर आधार कार्ड का प्रिंट मान्य नहीं था लेकिन अब सरकार ने लोगों की जरूरतों को सुविधा को देखते हुए PVC कार्ड पर आधार कार्ड प्रिंट कराना वैध कर दिया है। खुद UIDAI ने यह सुविधा दे दी है। आप आधार कार्ड की वेबसाइट से अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए PVC आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं। आइए तरीका जानते हैं...

PVC आधार कार्ड की खासियत
सबसे पहले आपको बता दें कि PVC आधार कार्ड, एटीएम वाले कार्ड की तरह ही है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसके अलावा नए PVC आधार कार्ड में कई नए सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।

PVC कार्ड पर आधार को प्रिंट करवाने और घर तक मंगवाने के लिए आपको महज 50 रुपये का शुल्क देना होग। आप जितने लोगों का PVC आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में पांच लोग हैं तो आपको 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।