Tech Tips: क्या ATM में दो बार 'Cancel' बटन दबाने से PIN हो जाता है सेफ? जानिए इस वायरल दावे की सच्चाई
How To Keep ATM PIN Safe:
क्या ATM ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद दो बार Cancel बटन दबाने से आपका पिन सेफ हो जाता है? सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि इससे आप अपने PIN की जानकारी सुरक्षित रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल दावे कि सच्चाई।

सोशल मीडिया पर बैंकिंग और ATM ट्रांजैक्शंस को सुरक्षित रखने के लिए अक्सर लोगों को कई तरह के टिप्स बताए जाते हैं। कई बार तो सिर्फ व्यूज बटोरने के लिए झूठे रिल्स और वीडियो वायरल किए जाते हैं। ऐसे में आम जनता इन दावों में फंसकर भ्रमित और परेशान होती रहती है। कई बार तो लोग इन वायरल दावों के चक्कर में फंसकर आपना नुकसान करवा बैठते हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से चलने वाले किसी भी दावे को सच मान बैठना आपकी गलती होगी। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक दावा किया जा रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि आप ATM से पैसे निकालने के बाद 'Cancel' का बटन एक या दो बार दबाने से PIN चोरी नहीं हो सकता है। जबकि असल में ऐसा कुछ नहीं है। आइए हम आपको बताते हैं ATM से पैसे निकालते समय कैसे आप PIN चोरी होने से बचा सकते हैं।

Cancel बटन दबाने के बाद भी चोरी हो सकता है PIN
ATM से पैसे निकालने के बाद जब होम स्क्रीन दिखाई देने लगता है तो ट्रांजैक्शन अपने आप समाप्त हो जाता है। इसके बाद आप Cancel बटन दबाएं या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। PIB की टीम ने खुद इस वायरल दावे को गलत बताया है। ATM में Cancel बटन तब दबाया जाता है जब आपको लगे कि आपने गलत PIN एंटर कर दिया है, या आपको ट्रांजैक्शन कैंसिल कर अमाउंट बदलना हो। इसके अलावा, अगर आपका पैसे निकालने का मन बदल जाए तब आप Cancel बटन दबाकर ट्रांजैक्शन को बीच में रोक सकते हैं।

ऐसे होता है PIN चोरी का खेल
आपको ATM में असल में खतरा स्किमिंग डिवाइस से है, जो छुपे कैमरों की मदद से आपका PIN चुरा सकते हैं। वहीं, लाइन में आपके पीछे खड़े 'जासूस' भी आपकी जानकारी चुरा सकते हैं या धोखा देकर कार्ड बदल सकते हैं। तो अपने कार्ड का PIN बचाने का असली 'जुगाड़' कैंसिल नहीं बल्कि हमारी सावधानियां होती हैं। तो जानेंगे अपने पिन को चोरी होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए।