माइक्रोवेव खरीदते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां

शान मोहम्मद, अमर उजाला, नोएडा
Wed, 23 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Planning to buy microwave keep these things in Mind
microwave

    कामकाजी और शहरी जिंदगी में ओवन या माइक्रोवेव की जरूरत बढ़ती जा रही है, लेकिन सही चयन के लिए कुछ बातों को जान लेना भी जरूरी है। माइक्रोवेव अब लगभग सभी घरों में एक जरूरी होम एप्लायंसेज के रूप में देखा जाने लगा है। यह खाना पकाने में बहुत सहायता करता है। बात चाहे बैचलर्स के लिए झट से पकने वाले क्विक मील्स की हो या किसी गृहिणी के लिए खाने को दोबारा से चुटकियों में गर्म करना की। इसने हमारे किचन के कई कामों को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। यदि आप माइक्रोवेव खरीदने की सोच रहे हैं और आपको अपनी जरूरतों के हिसाब से यह तय कर पाना मुश्किल लग रहा है कि किस साइज और किस प्रकार का माइक्रोवेव खरीदें, तो कुछ जरूरी बातें हैं, जिन्हें आप नया माइक्रोवेव ओवन खरीदते समय ध्यान में जरूर रखें।

    microwave types
    microwave types

    माइक्रोवेव के प्रकार

    सोलो/कन्वेंशनल माइक्रोवेव- यह माइक्रोवेव छोटा होता है और आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसकी कीमत भी अधिकतर लोगों के बजट में आसानी से समा सकती है। इसमें बेकिंग और ग्रिलिंग को छोड़कर डिफ्रॉस्टिंग फूड और खाना गर्म करने जैसे बेसिक कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसको खरीदते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि इसके अंदर रखा खाना अच्छी तरह से दिखता हो। साथ ही बनावट ऐसी हो कि आप इसे आसानी से साफ कर सकें।सोलो माइक्रोवेव की कीमत फिलहाल बाजार में साइज और अलग-अलग कंपनियों के आधार पर करीब 4,500 से 8,000 रुपये के बीच है।

    microwave
    microwave

    ग्रिल माइक्रोवेव

    यह सोलो माइक्रोवेव से बिल्कुल अलग बेकिंग, ग्रिलिंग और टोस्टिंग जैसे कई काम करता है। फिलहाल यह बाजार में करीब 5,000 से 15,000 रुपये की कीमत में मिल जाता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें