Free Storage: स्मार्टफोन की मेमोरी फुल? बिना पसंदीदा फोटो हटाए बस करें ये तीन काम, मिनटों में खाली होगा स्पेस

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Wed, 01 Jul 2026 10:00 AM IST
सार

Android storage full solution:

क्या स्टोरेज फुल होते ही आप भी अपने फोन से पसंदीदा फोटो डिलीट करने लगते हैं? तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि सिर्फ तीन आसान सेटिंग्स बदलकर बिना एक भी फोटो हटाए फोन में काफी स्टोरेज खाली की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

Phone Storage Full? Free Up Space Without Deleting Single Photo
मिनटों में खाली होगी स्टोरेज - फोटो : एआई जनरेटेड

    Free up phone storage without deleting data

    : स्मार्टफोन यूजर्स के लिए स्टोरेज फुल होना एक ऐसी समस्या है, जो सबसे गलत वक्त पर सामने आती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपनी पुरानी यादें और जरूरी तस्वीरें डिलीट करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना एक भी फोटो या वीडियो को छुए आप अपने फोन में जीबी के हिसाब से स्पेस खाली कर सकते हैं? आइए जानते हैं प्ले स्टोर और व्हाट्सएप की उन सीक्रेट के बारे में, जो आपके फोन के स्टोरेज को खाली कर सकते हैं...

    मिनटों में खाली होगी स्टोरेज
    मिनटों में खाली होगी स्टोरेज - फोटो : एआई जनरेटेड

    Clear non installed apps history play store: जिन एप्स का इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें हटाएं

    कई बार हम फोन में दर्जनों एप्स इंस्टॉल करते हैं और बाद में उन्हें अनइंस्टॉल (डिलीट) कर देते हैं। हमें लगता है कि काम खत्म हो गया, लेकिन गूगल प्ले स्टोर उनके डेटा की एक हिस्ट्री फाइल अपने पास सुरक्षित रखता है, जो फोन की मेमोरी खाती रहती है। इसे साफ करने का तरीका यह है:सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।ऊपर दाईं तरफ दिख रही अपनी प्रोफाइल आइकॉन पर क्लिक करें।यहां आपको मैनेज एप्स एंड डिवाइस (Manage apps & device) का विकल्प मिलेगा, उस पर जाएं।अब ऊपर दिख रहे मैनेज टैब पर टैप करें।इसके बाद नीचे दिस डिवाइस (This device) वाले फिल्टर पर क्लिक करके नॉट इंस्टॉल्ड (Not installed) को चुन लें।अब आपके सामने उन सभी एप्स की लिस्ट आ जाएगी जिन्हें आप कभी डाउनलोड करके डिलीट कर चुके हैं। इन सभी को सेलेक्ट करके पूरी तरह डिलीट कर दें। ऐसा करते ही भारी मात्रा में स्पेस खाली हो जाएगा।

    मिनटों में खाली होगी स्टोरेज
    मिनटों में खाली होगी स्टोरेज - फोटो : एआई जनरेटेड

    WhatsApp manage storage:व्हाट्सएप बड़ी फाइलें हटाएं

    अक्सर व्हाट्सएप पर सुबह की गुड मॉर्निंग इमेजेस से लेकर भारी-भरकम वीडियोज तक, हमारे फोन की स्टोरेज का सबसे बड़ा हिस्सा ले लेते हैं। बिना पूरी चैट डिलीट किए स्पेस बनाने के लिए व्हाट्सएप का यह इन-बिल्ट टूल इस्तेमाल करें:इसके लिए व्हाट्सएप खोलें और ऊपर कोने में दिए गए थ्री डॉट्स पर क्लिक करके सेटिंग्स में जाएं।यहां आपको स्टोरेज और डेटा(Storage and data) का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।इसके बाद सबसे ऊपर मौजूद मैनेज स्टोरेज (Manage storage) के विकल्प को चुनें।यहां व्हाट्सएप आपको खुद लार्जर फाइल्स (Larger than 5 MB) यानी बड़ी फाइल्स अलग से दिखा देगा। इस सेक्शन में जाएं, जो फाइल्स या वीडियो आपके काम के नहीं हैं, उन्हें चुनकर डिलीट कर दें।इससे आपकी जरूरी तस्वीरें सुरक्षित रहेंगी और फालतू का लोड हट जाएगा।