Pan Card Tips: पैन कार्ड में हो गई है गलती तो न हों परेशान, ऐसे करें घर बैठे अपडेट
विज्ञापन

इनकम टैक्स रिटर्न भरने और बैंक से बड़े लेन-देन करने के लिए अब पैन (PAN) कार्ड अनिवार्य हो गया है। साथ ही अब नागरिक पहचान के तौर पर भी परमानेंट अकाउंट नंबर यानी पैन कार्ड का इस्तेमाल होने लगा है। अगर आपको नया पैन कार्ड बनवाया है या पहले से ही पैन कार्ड मौजूद है, लेकिन उसमें कोई गलती हो गई है या आप कोई बदलाव करवाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको किसी दफ्तर के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। आप घर बैठे ही अपने पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। यदि आप पैन कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि,साइन, लिंग, पता और संपर्क आदि बदलना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको पैन कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के आसान तरीकों के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

- पैन कार्ड अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल ई-गवर्नेंस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है और यहां से सर्विस सेक्शन में जाना है।
- अब आपको र्विस सेक्शन में से पैन कार्ड वाले ऑप्शन में जाना है और चेंज/करेक्शन पैन डाटा पर क्लिक करना है।
- अब यहां आपको ऐप्लिकेशन टाइप ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाना है और मौजूदा पैन डाटा में चेंज/करेक्शन या रिप्रिंट पैन पर क्लिक करना है।
- अब आपको ड्रॉप डाउन मीनू से पैन कार्ड टाइप को सिलेक्ट करना है और इसके बाद डिटेल फिल करनी है।

- आपको इसमें नाम, जन्म-तिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद फॉर्म के साथ कैप्चा ड़ालें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करते ही आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर्ड हो जाएगी और आपको आपकी ईमेल आईडी पर एक टोकन नंबर और एक लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप सीधे पैन अपडेट वाले पेज पर आ जाएंगे।
- अब आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी हैं और फिर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है। अब आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं और पेमेंट करना है।
विज्ञापन