Smartphone Tips: पुराना होते ही क्यों हैंग होने लगता है मोबाइल? जानिए असली वजह और स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Wed, 05 Aug 2026 10:25 AM IST
सार

Smartphone Hang Problem:

क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले से धीमा हो गया है? तो यह क्यों हो जाता है? आइए जानते हैं फोन हैंग होने की असली वजह और उसे तेज करने के आसान तरीके।

Old Smartphone Slowdown, Why Phones Start Hanging, How Fix
स्मार्टफोन स्लो होने का कारण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड

    Smartphone Speed Tips:

    आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं रह गया है। लोग इसमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, बैंकिंग एप्स, फोटो और निजी जानकारी तक रखते हैं। लेकिन अक्सर कुछ साल पुराना होने के बाद फोन हैंग होने लगता है और उसकी स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या कंपनियां जानबूझकर पुराने फोन को धीमा करती हैं या इसके पीछे कोई और वजह है। आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी सच्चाई।

    स्टोरेज भरते ही क्यों धीमा पड़ जाता है फोन?

    Smartphone Tips: पुराना होते ही क्यों हैंग होने लगता है मोबाइल? जानिए असली वजह और स्पीड बढ़ाने के आसान तरीके
    • अगर आपके स्मार्टफोन की स्टोरेज 80-90 प्रतिशत तक भर चुकी है, तो फोन की परफॉर्मेंस पर इसका सीधा असर पड़ता है। कम खाली जगह होने पर सिस्टम को नई फाइलें बनाने और एप्स को सही तरीके से चलाने में परेशानी होती है। हजारों फोटो, वीडियो, डाउनलोड की गई फाइलें और बेकार एप्स भी फोन को धीमा बना देते हैं।
    • इसके पीछे का मुख्य वजह स्टोरेज भर जाना, जरूरत से ज्यादा फोटो और वीडियो, अनयूज्ड एप्स और डाउनलोड फाइलों का ढेर होता है।
    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

    पुरानी बैटरी भी बन सकती है वजह

    • समय के साथ हर स्मार्टफोन की बैटरी कमजोर होने लगती है। पुरानी बैटरी पहले जैसी स्थिर पावर सप्लाई नहीं दे पाती।
    • कुछ कंपनियां फोन को अचानक बंद होने से बचाने के लिए प्रोसेसर की स्पीड कम कर देती हैं। इसका मकसद फोन को सुरक्षित रखना होता है, लेकिन यूजर को फोन धीमा महसूस होने लगता है।
    • कई मामलों में सिर्फ बैटरी बदलवाने से ही फोन की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर हो जाती है।
    Smartphone Tips
    Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

    नए सॉफ्टवेयर का बढ़ता दबाव

    • हर साल एंड्रॉयड और आईओएस के नए वर्जन लॉन्च होते हैं। इनके साथ नए फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और एडवांस ग्राफिक्स भी आते हैं।
    • इन फीचर्स को चलाने के लिए ज्यादा RAM और प्रोसेसिंग पावर की जरूरत होती है। पुराने स्मार्टफोन का हार्डवेयर इन नई जरूरतों के हिसाब से उतना सक्षम नहीं रह जाता, जिसकी वजह से फोन स्लो होने लगता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें