PAN Card Online: 10 मिनट में बन जाएगा पैन कार्ड, कहीं जाने की जरूरत भी नहीं

PAN Card Online: पैन कार्ड आज आधार की तरह ही एक बहुत ही जरूरी कागजात है। कई लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है। यह खबर उनके लिए ही है। यदि आपके पास भी आधार कार्ड है और पैन कार्ड नहीं है और आप पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको महज 10 मिनट में आधार कार्ड बनवाने का तरीका बताएंगे। ऑनलाइन ई-पैन (e-PAN) बनवाने का तरीका बहुत ही आसान है और आप इसे घर बैठे अपने फोन से भी बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं...

सबसे पहले आपको बता दें कि यदि आपको ई-पैन बनवाना है तो आपके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। ई-पैन भी रेगुलर पैन की तरह ही मान्य होता है। आधार कार्ड के जरिए ही ई-पैन कार्ड बनेगा। अपने फोन या लैपटॉप से https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर वीजिट करें।

अब नीचे की ओर दिख रहे instant E-PAN के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें लेफ्ट साइड में Get New e-PAN का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर डालें।