Google Tips: मन चाहे जवाब नहीं देता AI? गूगल ने बताया काम करवाने का तरीका, जारी की यह खास गाइड; जानें क्या कहा
Google Gemini Tips:
क्या आप भी अपने ऑफिस या जरूरी काम के लिए एआई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वह आपके मन के मुताबिक जवाब नहीं दे पाता? तो अब पेरशान होने की जरूरत नहीं है। गूगल ने आपकी इस समस्या को खत्म करने के लिए कुछ शानदार तरीके बताए हैं, तो आपके रोज के काम को बेहतरीन बना देंगे। आइए जानते हैं वो क्या हैं?

Gemini AI Productivity:
अगर एआई आपको आपके मन के मुताबिक जवाब नहीं दे पा रहा है, तो हो सकता है, उसे सही प्रॉम्प्ट न दिया जा रहा हो। ऐसा गूगल का मानना है। कंपनी ने इसे लेकर एक गाइडलाइन भी जारी की है। गूगल के मुताबिक, एआई से सबसे बेहतरीन काम करवाने की शुरुआत एक सटीक प्रॉम्प्ट से होती है। अगर आप अपने प्रॉम्प्ट में इन बातों को शामिल करें, तो एआई बिल्कुल वैसा ही रिजल्ट देगा जैसा आप चाहते हैं।

प्रॉम्प्ट देते हुए किन बातों का रखें ध्यान...
देखिए जब भी एआई को प्राम्प्ट दें, तो इन पांच बातों का खास ध्यान रखें...भूमिका (Persona): सबसे पहले जेमिनी को कोई खास रोल दें जैसे- एक अनुभवी फाइनेंशियल एडवाइजर या कंटेंट राइटर।स्पष्ट कार्य (Task):एआई को साफ शब्दों में समझाएं कि आप उससे क्या टास्क पूरा करवाना चाहते हैं।सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स (Context): काम से जुड़ी जरूरी फाइल्स, डेटा या बैकग्राउंड जानकारी जेमिनी को उपलब्ध कराएं।फॉर्मेट (Format):अंत में यह तय करें कि आपको जवाब किस रूप में चाहिए जैसे ईमेल, टेबल, ग्राफ या पॉइंटर्स में।काम की बात:अगर आप खुद एक लंबा या डिटेल प्रॉम्प्ट नहीं लिख पा रहे हैं, तो आप सीधे जेमिनी से ही कह सकते हैं इस काम के लिए बेहतर प्रॉम्प्ट बनाएं (Make this a better prompt)। वह खुद आपकी अधूरी रिक्वेस्ट को एक बेहतरीन प्रोफेशनल प्रॉम्प्ट में बदल देगा। इसके अलावा, सटीक डेटा शेयर करने के लिए आप सीधे गूगल ड्राइव से फाइलें अटैच कर सकते हैं या जीमेल, डॉक्स और शीट्स के अंदर ही जेमिनी टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन बातों काे फॉलो करने से क्या होगा?
गूगल के अनुसार इनसे रिसर्च और डॉक्यूमेंटेशन की टेंशन खत्म होगी। गूगल का कहना है कि दफ्तरों में घंटों तक चलने वाली रिसर्च और लंबे-चौड़े प्रपोजल लिखने के उबाऊ काम को जेमिनी ने चुटकियों का खेल बना दिया है। इसके लिए कंपनी ने अपनी गाइड में दो खास फीचर्स का जिक्र है:
1. NotebookLMसे सुपरफास्ट रिसर्च
अब किसी टीम को सैकड़ों पन्नों की लंबी रिपोर्ट या तकनीकी मैनुअल को खुद लाइन-बाय-लाइन पढ़कर समय गंवाने की जरूरत नहीं है। बस उन फाइल्स को नोटबुक एलएम में अपलोड कर दीजिए।जेमिनी कुछ ही पलों में पूरी फाइल का कस्टमाइज्ड एनालिसिस करके मुख्य बिंदु, कॉमन थीम्स और आपके हर सवाल का सटीक जवाब निकालकर सामने रख देगा।
2. Google Docsसे सेकंड्स में प्रोजेक्ट ब्रीफ तैयार
खाली स्क्रीन को देखकर नए सिरे से सोचने और लिखने के बजाय, आप गूगल डॉक्स में सीधे जेमिनी की मदद ले सकते हैं। यह आपकी पुरानी रिसर्च या ड्राइव में मौजूद फाइल्स के आधार पर तुरंत नया प्रोजेक्ट प्रपोजल, ब्रीफ और डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर देता है।