साइबर फ्रॉड का नया तरीका: क्रेडिट कार्ड की उधारी भी चुकेगी और कमीशन मिलेगा वो अलग, ऐसे निशाना बना रहे ठग
Credit Card Scam:
साइबर अपराधी अब ठगी के लिए एक नया और खतरनाक तरीका अपना रहे हैं। वे अब क्रेडिट कार्ड की बढ़ती उधारी और भारी ब्याज से परेशान लोगों को निशाना बना रहे हैं। इस स्कैम में ठग पहले पीड़ित का क्रेडिट कार्ड बकाया चुकाने का लालच देते हैं और फिर उसके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल साइबर अपराध से कमाए गए पैसों को ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।

क्या आप पर भी क्रेडिट कार्ड का लाखों रुपये बकाया है? और क्या कोई अनजान व्यक्ति आपका बिल चुकाने के साथ-साथ आपको ऊपर से कमीशन देने का ऑफर दे रहा है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। यह साइबर ठगों का नया जाल है, जो आपकी उधारी तो खत्म कर देगा, लेकिन आपको सीधे जेल पहुंचा सकता है। आइए समझते हैं कि साइबर अपराध की दुनिया में यह नया क्रेडिट कार्ड स्कैम कैसे काम कर रहा है और आप इससे कैसे बच सकते हैं।

यह नया 'क्रेडिट कार्ड स्कैम' क्या है?
साइबर ठग अब फ्रॉड करने के लिए लगातार नए और हाई-टेक तरीके खोज रहे हैं। पहले ठग चोरी का पैसा मंगाने के लिए लंबे समय से बंद पड़े बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब उन्होंने इसका नया जुगाड़ निकाल लिया है- क्रेडिट कार्ड के बकाएदारों का इस्तेमाल करना।

कैसे काम करता है यह फ्रॉड? (स्टेप-बाय-स्टेप)
ठगों का यह जाल बहुत ही शातिर तरीके से बुना गया है। यह पूरी प्रक्रिया कुछ इस तरह काम करती है:
शिकार की तलाश:
साइबर ठग सबसे पहले इंटरनेट और डेटा के जरिए ऐसे लोगों को खोजते हैं जिन पर क्रेडिट कार्ड का भारी-भरकम बिल बकाया है और वे रिकवरी एजेंटों या बैंक के फोन से परेशान हैं।लालच देना:ठग उस व्यक्ति से संपर्क करते हैं और ऑफर देते हैं कि वे उसका पूरा क्रेडिट कार्ड बिल चुका देंगे।अकाउंट का एक्सेस मांगना:बिल चुकाने के बदले में ठग उस व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट का एक्सेस या डिटेल्स मांग लेते हैं।ठगी का पैसा ट्रांसफर करना:परेशान व्यक्ति आसानी से अपना एक्सेस दे देता है। इसके बाद ठग किसी तीसरे व्यक्ति से की गई साइबर ठगी का पैसा (ब्लैक मनी) इस अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं।कैश में वापसी और कमीशन:इसी ठगी के पैसे से आपका क्रेडिट कार्ड बिल भरा जाता है। बचे हुए पैसे को ठग आपसे नकद में मांगते हैं और इसके बदले आपको एक कमीशन भी देते हैं।