Inverter Battery: बेडरूम, बालकनी या गराज, घर में कहां रखना चाहिए इनवर्टर? जानिए क्या है सही जगह

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 02 Jun 2025 06:24 PM IST
सार

गर्मी में बिजली की कटौती से निपटने के लिए इनवर्टर जरूर होता है, लेकिन इसे घर में कहां रखा जाए, यह जानना भी उतना ही जरूरी है। गलत जगह रखने से इनवर्टर और बैटरी दोनों को नुकसान हो सकता है और जान का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
never keep inverter and battery in bedroom balcony and kitchen know the correct place
होम इनवर्टर - फोटो : Amazon

    गर्मी के मौसम में बिजली कटौती आम हो जाती है और ऐसे में इनवर्टर हर घर की जरूरत बन चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनवर्टर और उसकी बैटरी को घर में कहां रखना सबसे सुरक्षित और उपयुक्त होता है? गलत जगह पर इनवर्टर रखने से न केवल उपकरण की उम्र कम हो सकती है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं घर में इनवर्टर रखने की सही जगह क्या है।

    किचन
    किचन - फोटो : AI

    किचन में नहीं रखें

    रसोई में नमी, तेल और पानी की मौजूदगी इनवर्टर की बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है। यहां बैटरी के कनेक्शन कमजोर हो सकते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट या लीकेज का खतरा बढ़ जाता है।

    बेडरूम
    बेडरूम - फोटो : freepik

    बेडरूम भी नहीं है ठीक

    बेडरूम में तो भूलकर भी आपको इनवर्टर नहीं रखना चाहिए। वेंटिलेशन की कमी के कारण बैटरी से निकलने वाली जहरीली गैसें कमरे में जमा हो सकती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इसके अलावा, अगर बैटरी में कोई लीकेज हुई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें