AC Tips: राहत नहीं... आफत बन जाएगी AC की हवा, मानसून में सुधार लें ये पांच गलतियां

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 23 Jun 2025 04:52 PM IST
सार

AC Tips For Monsoon:

मानसून में AC का सही इस्तेमाल न केवल आपकी सेहत बल्कि बिजली बिल और मशीन की उम्र पर भी असर डालता है। यदि आप इन पांच सामान्य गलतियों को सुधार लें तो गर्मी से राहत मिलेगी और तकनीकी दिक्कतों से भी बच सकेंगे।

विज्ञापन
Monsoon ac usage tips common mistakes to avoid health bill damage
एसी - फोटो : Freepik.com

    मानसून का मौसम आते ही उमस और नमी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं। लेकिन इस मौसम में AC का गलत इस्तेमाल न केवल इसके परफॉर्मेंस को खराब करता है, बल्कि सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ सकता है। बारिश के मौसम में अगर आप पुरानी आदतों से इसे चलाते रहेंगे तो यह राहत नहीं, परेशानी बन सकती है। इसलिए समय रहते इन सामान्य लेकिन गंभीर गलतियों को सुधार लेना बेहद जरूरी है।

    AC
    AC - फोटो : AI

    इस मोड पर चलाने से मिलेगी राहत

    मानसून में हवा में नमी की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिससे AC को कमरे को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में यदि आप इसे सामान्य कूल मोड पर चलाते हैं, तो यह कमरे की नमी को कम नहीं कर पाता। इसका असर आपके कम्फर्ट और बिजली बिल दोनों पर पड़ता है। बेहतर है कि इस मौसम में AC को ड्राई मोड पर सेट करें, जिससे नमी नियंत्रित रहे और बिजली की खपत भी कम हो।

    AC Tips
    AC Tips - फोटो : Freepik

    AC की सफाई है जरूरी

    बारिश के मौसम में जब वातावरण में लगातार नमी बनी रहती है, तो वह आपके AC के फिल्टर और डक्ट्स में जमने लगती है। अगर समय पर इनकी सफाई नहीं की गई तो इसमें से बदबू आने लगती है जिससे एलर्जी, खांसी या जुकाम जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसे रोकने के लिए हर दो हफ्ते में एक बार फिल्टर की सफाई जरूर करें। केवल 5 मिनट का यह काम आपके स्वास्थ्य में बड़ा अंतर ला सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें