Mobile Tips: जल्दी खत्म हो रही है स्मार्टफोन की बैटरी? जान लें बैटरी बढ़ाने की ये जबरदस्त टिप्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 20 Nov 2022 01:33 PM IST
विज्ञापन
Mobile Tips How To Increase Battery Life Know Tips And Tricks In Hindi
Mobile Tips - फोटो : iStock

    डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के दौर में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत हो गई है। स्मार्टफोन में उसके हाईटेक फीचर्स और कैमरा के साथ-साथ अच्छी बैटरी लाइफ भी अब जरूरी हो गई है। हालांकि, स्मार्टफोन पर इंटरनेट और कैमरे के ज्यादा इस्तेमाल से इसकी बैटरी लाइफ प्रभावित होती है। लेकिन कई बार फोन की बैटरी जरूरत से पहले खत्म हो जाती है। ऐसे में यूजर्स को दिन में दो से भी ज्यादा बार फोन को चार्ज करना होता है या पावरबैंक साथ में लेकर घूमना होता है। यदि आपका फोन भी जरूरत से ज्यादा बैटरी कंज्यूम कर रहा है और आप फोन की खराब बैटरी लाइफ से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको फोन की बैटरी से जुड़ी कुछ टिप्स बताएंगे, जो आपको फोन को बार-बार चार्ज करने से छुटकारा दिला सकती हैं। चलिए जानते हैं...

    Mobile Tips
    Mobile Tips - फोटो : Istock

    टिप्स नंबर-1

    आजकल स्मार्टफोन में ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले आने लगी है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट जितना अधिक होगा, बैटरी की खपत भी उतनी ही अधिक होगी। बैटरी बचाने के लिए आप फोन की सेटिंग में जाकर रिफ्रेश रेट को ऑटो पर सेट कर सकते हैं, इससे फोन जरूरत के हिसाब से डिस्प्ले को 60Hz या 90Hz पर सेट कर देगा। इससे फोन की बैटरी लाइफ काफी बड़ जाती है।

    Mobile Tips
    Mobile Tips - फोटो : istock

    टिप्स नंबर-2

    जरूरत से ज्यादा ब्राइटनेस भी आपके फोन की बैटरी को जल्दी खत्म करती है। आप रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले को भी ऑटो ब्राइटनेट मोड पर सेट कर सकते हैं। कोशिश करें की फोन की ब्राइटनेस को 50 फीसदी पर या इससे कम पर ही रखें या सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे ऑटो-ब्राइटनेस मोड पर सेट कर लें, इससे आप काफी बैटरी लाइफ बढ़ा पाएंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें