Window 11 Tips: लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं तो जान लें ये काम के शॉर्टकट्स

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए विंडोज 11 को पिछले साल अक्टूबर में ही पेश किया था। विंडोज 11 में माइक्रोसॉफ्ट ने कई सारे फीचर्स और शॉर्टकट्स भी एड किए हैं, जो आपके काफी काम के हैं। इनकी मदद से आप काम को आसान और मजेदार बना सकते हैं। यदि आप भी इस शॉर्टकट्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Windows 11 में आने वाले शानदार शॉर्टकट्स के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं...

एप को ऑर्गेनाइज करना
विंडोज 11 में एक साथ खोले गए कई सारे एक को एक साथ एक ही स्क्रीन पर देखा जा सकता है। इसके लिए आपको विंडोज की maximise बटन पर क्लिक करना है या आप विंडोज की+Z का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद अपनी पसंद के ले-आउट को चुनकर सिलेक्ट कर लें। इसके बाद आपके सभी एप एक साथ दिखने लगेंगे।

फाइल सर्चिंग
विंडोज 11 में फास्ट सर्चिंग के लिए भी एक अलग से शॉर्टकट दिया गया है। इसके जरिए आप एक क्लिक पर ई-मेल, डॉक्यूमेंट्स और फाइल को भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको Windows logo key + S को प्रेस करना है, इतना करते ही आपके लैपटॉप स्क्रीन पर सर्च विंडो ओपन हो जाती है। इस सर्च विंडो में आप फाइल नाम से डॉक्यूमेंट्स को सर्च कर सकते हैं।