बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के ऐसे करें Paytm से पेमेंट

नोटबंदी के बाद से Paytm का इस्तेमाल बढ़ा है। लेकिन इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट होना जरुरी है। पर अब Paytm ने उपभोक्ताओं को राहत दी है, अब बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी Paytm से पेमेंट कर पाएंगे।

कंपनी ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है जिस पर कॉल करके अपने Paytm वॉलेट से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

कैसे करें रजिस्टर और पैसे ट्रांसफर
सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड नंबर से टॉल फ्री नंबर 1800 1800 1234 पर कॉल करें। फिर आपको एक वॉयस मैसेज के जरिए पिन सेट करने के लिए कॉल आएगी। अपना पिन सेट करें।