भारत में Lenovo Vibe K5 के 64GB वेरियंट की सेल आज, ऐसे करें फटाफट बुकिंग

टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Tue, 21 Feb 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Lenovo Vibe K5 Note 64gb storage variant sale in india on flipkart
लेनोवो वाइब के5 नोट - फोटो : flipkart

    लेनोवो वाइब के5 नोट के 64 जीबी वेरियंट वाले स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर आज यानी 21 फरवरी की रात 11 बजकर 59 मिनट से होने वाली है। इस ट्रिक को अपनाकर आप सबसे पहले फोन की बुकिंग कर सकते हैं।

     लेनोवो वाइब के5 नोट
    लेनोवो वाइब के5 नोट - फोटो : flipkart

    लेनोवो वाइब के5 का 32जीबी वाला वेरियंट पहले से ही मार्केट में है। वहीं 21 फरवरी की आधी रात से 64जीबी वेरियंट की भी बिक्री शुरू हो जाएगी। नए 64जीबी वेरियंट वाले स्मार्टफोन की कीमत 13,499 रुपये रखी गई है।

    लेनोवो वाइब के5 नोट
    लेनोवो वाइब के5 नोट - फोटो : flipkart

    लेनोवो वाइब के5 नोट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। 1080x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं सेल्फी (फ्रंट) कैमरा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें