गर्मियों में बिजली करेगी परेशान, ये पांच सस्ते इनवर्टर बल्ब बना देंगे आपका काम

गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अभी अप्रैल में ही यह हालत है कि देश के कई इलाकों का तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गर्मी में बिजली की कटौती भी हद से ज्यादा होती है। कई बार रात में तो कई बार दिन में बिजली की लंबी कटौती हो जाती है। यदि आपके इलाके में आमतौर पर रात में बिजली कटती है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसे एलईडी बल्ब के बारे में बताएंगे जिनमें इन-बिल्ट बैटरी है। ये बल्ब बिजली आने पर चार्ज हो जाते हैं और बिजली जाने पर अपने आप ऑन हो जाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनमें कोई तामझाम नहीं होता है। इन्हें आप सिंपल किसी भी बल्ब होल्डर में लगा सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बल्ब का बैटरी बैकअप 3-5 घंटे तक का होता है और इनकी बैटरी लाइफ सर्किल करीब 4 साल की होती है।

Philips 12W LED
Philips 12W LED की कीमत 549 रुपये है। इसे आप अमेजन से मंगा सकते हैं। यह बल्ब हैनोनिक्स के मुकाबले महंगा है तो इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। इसमें 2200mAH की बैटरी है जिसका बैकअप 4 घंटे का है। हाई वोल्टेज से भी इस बल्ब को खतरा नहीं है।

Halonix 12W Light Bulb
हैनोनिक्स के इस बल्ब की कीमत 480 रुपये है। इसके साथ 6 महीने की वारंटी भी मिलती है। इसमें 2600mAh की बैटरी है जो कि अपने आप चार्ज होती है। बिजली जाने के बाद यह बल्ब 4 घंटे तक का बैकअप आराम से देता है। इसे आप किसी भी दुकान या ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।