Laptop Tips: लैपटॉप के जल्दी गर्म होने की समस्या से हैं परेशान, तो करें ये काम

बिजनेस, एजुकेशन और ऑफिस के काम के लिए हम अक्सर लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। कोरोना के बाद से बड़े पैमाने पर वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए भी लैपटॉप का काफी यूज किया जाने लगा है। कई घंटों तक यूज होने से लैपटॉप काफी गर्म हो जाता है और इससे इसकी परफॉर्मेंस पर भी असल पड़ता है। हालांकि, लैपटॉप के थोड़े हीट होने से कोई समस्या नहीं होती है, लेकिन ओवरहीट होना आपको बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकता है। यदि आप भी लैपटॉप के जल्दी गर्म होने की समस्या से परेशान हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ लैपटॉप टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप आसानी से इस समस्या को दूर कर लेंगे। आइए जानते हैं...

लैपटॉप को धूल से बचाएं
लैपटॉप के भीतर वेंटिलेशन और हीट को कंट्रोल करने के लिए सीपीयू पंखे होते हैं। समय के साथ-साथ और ठीक से रख-रखाव न होने के कारण इन पंखों पर काफी धूल जम जाती है। ऐसे में लैपटॉप के भीतर वेंटिलेशन ठीक से हो नहीं हो पाता। इस कारण वो गर्म होने लगता है।

ऐसे में आपको लैपटॉप के भीतर जमी धूल को साफ कर देना चाहिए। इससे इसमें वेंटिलेशन ठीक हो जाएगा और सीपीयू पंखे हीट को कंट्रोल में रखेंगे। आप लैपटॉप के भीतर जमी धूल को साफ करने के लिए किसी लैपटॉप इंजीनियर की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको लैपटॉप के हार्डवेयर की ठीक-ठाक जानकारी है, तो आप मुलायम ब्रश की मदद से सीपीयू और कूलिंग सिस्टम में जमी धूल को खुद से भी साफ कर सकते हैं।