Jio True 5G: अब तक नहीं आ रहा जियो का 5जी नेटवर्क, तो अपनाएं ये आसान टिप्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 30 Dec 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Jio True 5G Here how to avail free Jio 5G services and Jio Welcome Offer
Jio True 5G - फोटो : सोशल मीडिया

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने साल 2023 तक पूरे देश में 5जी सेवाओं को रोलआउट करने का एलान कर दिया है। 10 अक्तूबर से शुरू हुई जियो की 5जी सर्विस अब देश के कई शहरों में रोलआउट हो गई है। कंपनी लगातार इसका विस्तार कर रही है और अब तक करीब 30 शहरों में जियो 5जी की शुरुआत हो गई है। हालांकि, जियो 5जी सर्विस अभी बीटा फेज में है, इसलिए इसे केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही वेलकम ऑफर्स के इनवाइट के जरिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। यदि आपके शहर में जियो 5जी सर्विस है लेकिन आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं तो आपको ये जरूरी बातें जान लेना चाहिए, जो आपको Jio True 5G सर्विस का इस्तेमाल करने में मदद कर सकती हैं। चलिए जानते हैं।

    5G Smartphone
    5G Smartphone - फोटो : amarujala

    5G स्मार्टफोन

    सबसे जरूरी बात तो यह है कि 5जी इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 5G स्मार्टफोन होना आवश्यक है। 5जी नेटवर्क आप तभी इस्तेमाल कर पाएंगे जब आपके पास 5जी रेडी स्मार्टफोन होगा। यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि 5G फोन में भी 5जी इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए फोन को 5G सपोर्ट के लिए अपडेट करना बेहद जरूरी है।

    जियो रिचार्ज प्लान
    जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : pexels

    Jio प्लान का सही चुनाव

    जियो ने अब तक कोई भी 5G प्लान जारी नहीं किया है। लेकिन Jio 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर 239 रुपये या इससे अधिक का प्लान एक्टिव होगा चाहिए। इसके बाद ही आप जियो के वेलकम ऑफर्स के लिए पात्र होंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें