Instants Feature: नहीं पसंद आ रहा इंस्टाग्राम का नया इंस्टेंट फीचर? इस सीक्रेट सेटिंग से तुरंत करें बंद

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 16 May 2026 07:47 AM IST
सार

Instagram Instants Feature Delete:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आए दिन कुछ न कुछ अपने यूजर्स के लिए नया लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने स्नैपचैट को कड़ी टक्कर देने के लिए एक नया इंस्टेंट फीचर पेश किया है। इस फीचर का मकसद यूजर्स के बीच तुरंत गायब होने वाली और ऑथेंटिक तस्वीरें शेयर करने के अनुभव को मजेदार बनाना था। लेकिन, अगर आपको यह फीचर मजेदार नहीं लग रहा है, तो आप इसे बंद भी कर सकते हैं। जानिए कैसे...

Instagram Instants feature annoying you? Here's how turn off
ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Hide Instants in Inbox Setting

    : इंस्टाग्राम का नया इंस्टेंट फीचर यूजर्स को तुरंत फोटो क्लिक करके अपने दोस्तों या क्लोस फ्रेंड के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। यह फीचर खासतौर पर ऑथेंटिक और रियल-टाइम फोटो शेयरिंग को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है। कई लोग तो इसे स्नैपचैट के फीचर का जवाब भी मान रहे हैं।

    ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर
    ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Instagram New Feature Update: यह कैसे काम करता है?

    इंस्टाग्राम यूजर्स को पॉप-अप नोटिफिकेशन के जरिए यह फीचर दिखता है। जो इनबॉक्स में एक मिनी फोटो स्टैक की तरह दिखाई देता है। जब यूजर इसपर टैप करता है, तो तुरंत कैमरा खुल जाता है और शटर बटन दबाते ही फोटो कैप्चर हो जाती है और वह चुने गए फ्रेंड्स या Close Friends को भेज दी जाती है।

    ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर
    ऐसे हटाएं इंस्टाग्राम का इंस्टेंट फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Instagram Privacy Settings: आपको भी नहीं भाया यह फीचर?

    कई यूजर्स तो इसकी सेटिंग ही नहीं समझ पा रहे हैं। उनका कहना है कि इसमें फोटो भेजने की प्रक्रिया काफी तेज और कंफ्यूजिंग है। ऐसे में कई बार अनजाने में गलत फोटो भी चली जाती है। इसके अलावा इसमें Undo ऑप्शन सीमित है, फोटो तुरंत शेयर हो जाती है। इसी वजह से लोग इसे बंद करना चाहते हैं। मतलब की उन्हें अपनी प्राइवेसी का खतरा महसूस हो रहा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें