इमरजेंसी कोटा से ले सकते हैं कंफर्म रेलवे टिकट, किराए में मिलेगी 75 प्रतिशत की छूट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 31 Dec 2018 01:04 PM IST
irctc emergency ticket booking: All you need to know
Indian Railways Emergency Quota Ticket

    आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो रेलवे के इमरजेंसी कोटे के टिकट के बारे में नहीं जानते होंगे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय रेलवे में इमरजेंस कोटा भी है जिसके तहत आप आपात स्थिति में टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। तो अब सवाल यह है कि रेलवे के इमरजेंसी कोटे का फायदा कैसे उठाया जाए। चलिए हम आपको आज रेलवे के इमरजेंसी कोटे के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    भारतीय रेल
    भारतीय रेल

    भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक सफर करने वाले सभी यात्रियों के पास अधिकार है कि वे इमरजेंसी कोटा में टिकट ले सकते हैं, यहां तक ही बहुत ही कम समय में भी टिकट लिया जा सकता है।

    टिकट काउंटर
    टिकट काउंटर - फोटो : demo pic

    ऐसे में मामले में आपको रिजर्वेशन काउंटर पर जाना होगा। आपके अनुरोध पर रिजर्वेशन करने वाला कर्मचारी डिविजन ऑफिस में बात करेगा, हालांकि चार्ट बनने से पहले ही आपको इमरजेंसी रिजर्वेशन के लिए आवेदन देना होगा। इसके साथ ही आपको टिकट की बुकिंग के लिए डॉक्टर की पर्ची दिखानी होगी। अगली स्लाइड में जानें किस प्रकार के मरीजों को मिल सकता है इमरजेंसी टिकट।