IMEI Number: क्या होता है IMEI नंबर और इसके बिना क्यों डिब्बा बन जाता है स्मार्टफोन, जानें इसका मतलब और फायदे

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Wed, 15 Jul 2026 02:51 PM IST
सार

IMEI Number:

स्मार्टफोन का तो हम सभी इस्तेमाल कर ते हैं और इसे खरीदते वक्त उसकी रैम, कैमरा और प्रोसेसर पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन इस दौरान हम एक जरूरी चीज को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हमारे फोन की सुरक्षा और कनेक्टिविटी से जुड़ी होती है। हम बात कर रहे हैं IMEI नंबर की। आइए समझते हैं यह क्या होता है? और चोरी होने पर यह नंबर कैसे आपका फोन ढूंढने में मदद कर सकता है। जानिए विस्तार से..

IMEI Number Explained, Why Your Smartphone Useless Without This
आईएमईआई नंबर क्या है - फोटो : एआई जनरेटेड

    What is IMEI Number:

    आईएमईआई का पूरा नाम International Mobile Equipment Identity (इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी) होता है। यह 15 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जो हर सभी फोन के लिए अलग-अगल होता है। इन्हें तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा जाता है, जिनमें आपके फोन की पूरी जानकारी छिपी होती है। आइए जानते हैं इन तीन हिस्सों के बारे में...

    IMEI नंबर
    IMEI नंबर - फोटो : एआई जनरेटेड

    इन नंबरों में कौन सी जानकारी होती है?

    पहला हिस्सा

    : देखिए इन 15 अंकों में जो शुरुआती आठ डिजिट का नंबर होता है, उसे टाइप एलोकेशन कोड (TAC) कहा जाता है। इन आठ अंकों से यह पता चलता है कि फोन को किस कंपनी ने बनाया है और उसका सटीक मॉडल नंबर क्या है।दूसरा हिस्सा:इसके बाद के छह डिजिट को सीरीयल नंबर (SNR) कहते हैं। यह हर एक हैंडसेट का अपना एक यूनिक सीरियल नंबर होता है, जो किसी भी दूसरे फोन से मैच नहीं खाता।आखिरी डिजिट:बाकी के बचे एक नंबर को चेक डिजिट (CD) कहा जाता है। इसे एक खास Luhn एल्गोरिदम (Luhn Algorithm) के जरिए जनरेट किया जाता है, जो पूरे नंबर की प्रामाणिकता की जांच करता है।

    IMEI नंबर
    IMEI नंबर - फोटो : एआई जनरेटेड

    IMEI Number क्यों इतना जरूरी है?

    अधिकतर लोगों को नहीं पता कि आईएमईआई नंबर के बिना आपका स्मार्टफोन मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट नहीं हो सकता। जब भी आप अपने फोन में SIM कार्ड लगाते हैं, तो टेलीकॉम कंपनी इसी नंबर के जरिए आपके डिवाइस की पहचान सत्यापित करती है।अगर किसी कारण से IMEI नंबर अमान्य हो जाए या ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए, तो फोन से कॉल करना, मोबाइल डेटा चलाना और नेटवर्क का इस्तेमाल करना संभव नहीं रहेगा।