IMD का हीटवेव अलर्ट: 45 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो तुरंत बदल लें अपने AC की ये सेटिंग्स
उत्तर भारत में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भयंकर लू का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आपका एसी (AC) ही सबसे बड़ा सहारा है। लेकिन क्या आप इसे सही तरीके से चला रहे हैं? आइए जानते हैं भीषण गर्मी में एसी की बेस्ट सेटिंग्स और बिजली बचाने के स्मार्ट टिप्स।

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। 18 मई से उत्तर भारत के कई हिस्सों में भयंकर लू (Heatwave) का कहर शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर गंभीर अलर्ट जारी किया है।
यह चेतावनी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए है। मौसम एजेंसी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में तो पारा 45 डिग्री के खतरनाक स्तर को भी पार कर सकता है।

क्यों पड़ रही है इतनी भयंकर गर्मी?
आखिर यह लू क्यों चलती है? मौसम विभाग के मुताबिक, जब मैदानी इलाकों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है और सामान्य से काफी ज्यादा रहता है, तो उसे 'लू' घोषित किया जाता है। इस बार इतनी भीषण गर्मी के पीछे मुख्य रूप से गर्म सूखी हवाएं, एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और साफ आसमान जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, शहरों में कंक्रीट की इमारतें और पक्की सड़कें 'अर्बन हीट आइलैंड' का असर बढ़ा रही हैं, जिससे गर्मी और भी ज्यादा महसूस हो रही है।
ऐसी जानलेवा गर्मी में घरों और दफ्तरों में एसी (AC) लगातार कई घंटों तक चलते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कमरे को ठंडा भी रखा जाए और बिजली का बिल भी आपकी जेब पर भारी न पड़े।

AC को किस तापमान पर चलाना सबसे बेहतर?
तेज गर्मी में लोग अक्सर AC को 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं। लेकिन इससे कमरा तुरंत ठंडा नहीं होता। उल्टा AC का कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।विशेषज्ञों के अनुसार AC को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। इससे कूलिंग भी अच्छी मिलती है और बिजली बिल भी नियंत्रण में रहता है।रात में सोने से पहले तापमान 1-2 डिग्री बढ़ा देने से बिजली की खपत और कम हो सकती है, क्योंकि नींद के दौरान शरीर को कम कूलिंग की जरूरत पड़ती है।
- पहले हायरिंग पर लगाई रोक, अब AI पर $300 मिलियन का खर्च: सेल्सफोर्स ने बदला सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का पूरा मॉडल
- Cyber Attacks: चीन या रूस... दुनिया के सबसे खतरनाक साइबर हमलों के पीछे कौन? भारत का पड़ोसी देश टॉप पर
- Upcoming Smartphones: इस हफ्ते आ रहे हैं 200MP कैमरे और 8000mAh बैटरी वाले दमदार फोन, कीमत ₹10,000 से शुरू
- Tips: आधे दिन में उड़ जाता है मोबाइल डेटा? तुरंत बदलें फोन की ये 4 सेटिंग्स, दिनभर चलेगा इंटरनेट