काम की बात: WhatsApp अकाउंट बैन होने पर क्या करें और क्या ना करें, विस्तार से जानें

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का WhatsApp बैन हुआ था। करीब 40 घंटे बाद उनका अकाउंट चालू हुआ। आपका भी WhatsApp अकाउंट किसी भी वक्त बैन हो सकता है। कई बार हमारी गलतियों की वजह से अकाउंट बैन होता है और कई बार बिना गलती के भी बैन हो जाता है। यदि किसी कारणवश आपका भी WhatsApp अकाउंट बैन हो जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपील करके यह बैन हटा सकते हैं। आइए जानते हैं....

क्यों बैन होता है अकाउंट?
अगर आपका अकाउंट बैन कर दिया गया है, तो आपको WhatsApp खोलने पर यह मैसेज दिखेगा ''इस अकाउंट से WhatsApp का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।" दरअसल व्हाट्सएप को लगता है कि आपने उसकी सेवा की शर्तों का उल्लंघन किया है तो आपके अकाउंट को बैन कर दिया जाता है। उदाहरण के लिए यदि आपके अकाउंट का स्पैम या धोखाधड़ी में शामिल होना या किसी WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा को खतरे में डालना।

यदि आपका अकाउंट बैन होता है तो एप को ओपन करने पर Request a review का ऑप्शन आता है। इस पर क्लिक करने के बाद अपनी समस्या के बारे में बताएं और सबमिट कर दें। अगले 72 घंटे के अंदर आपको इसका जवाब मिल जाएगा।