आईफोन के कॉन्टेक्ट एंड्रॉयड में ऐसे करें ट्रांसफर

नया फोन खरीदने के बाद सबसे बड़ी परेशानी पुराने फोन के कॉन्टेक्ट्स को नए फोन में ट्रांस्फर करने में होती है, हालांकि एंड्रॉयड फोन से एंड्रॉयड में और आईफोन से आईफोन में ट्रांस्फर करने में दिक्कत नहीं होती है। वहीं आईफोन से एंड्रॉयड में कॉटेक्ट ट्रांस्फर करना हो तो मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको iPhone से एंड्रॉयड में कॉन्टेक्ट ट्रांस्फर करने का ट्रिक बताते हैं।

इसके लिए दो तरीकें हैं। पहला तरीका iCloud की मदद से ट्रांस्फर करना और दूसरा iTunes के माध्यम से ट्रांस्फर करना। सबसे पहले आई क्लाउड से कॉन्टेक्ट ट्रांस्फर करना जानते हैं। अगली स्लाइड में जानें तरीका।

iPhone के सेटिंग मेनू में मेल में कांटेक्ट, कैलेंडर को ओपन करें। अब अकाउंट सेलेक्ट करें और लिस्ट से iCloud का चयन करें। अब आई क्लाउड की लिस्ट से कॉन्टेक्ट को ऑन करें।