किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन और आईफोन में स्क्रीनशॉट कैसे लें, 5 तरीके

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 28 Jul 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
How to take screenshot on android smartphone and iphone
How to take screenshot

    कई बार हमे फोन में स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ती है लेकिन नहीं पता होने के कारण हम कई बार महत्वपूर्ण चीज को शेयर नहीं कर पाते हैं। आपमें से कई लोगों ने स्क्रीनशॉट का नाम सुना होगा। नाम से ही साफ है कि जो भी स्क्रीन पर दिख रहा है उसे कैप्चर कर लेना और सेव करके किसी को भेजना, लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है कि अपने मोबाइल में स्क्रीनशॉट कैसे लें। आइए हम आपको सभी तरह के स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट लेने का तरीके बताते हैं। सबसे पहले एंड्रॉयड फोन के बारे में जानते हैं।

    How to take screenshot
    How to take screenshot

    एंड्रायड स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट

    एंड्रॉयड फोन में स्क्रीनशॉट लेने के लिए कई सारे तरीके हैं। पहला तरीका होम बटन और पावर को एक साथ दबाकर स्क्रीनशॉट लेने का है। स्क्रीनशॉट लेने का दूसरा तरीका यह है कि वॉल्यूम डाउन बटन और पावर बटन को एक साथ दबाकर रखें।

    How to take screenshot
    How to take screenshot

    इसके अलावा शाओमी जैसी कंपनियों के मोबाइल के नोटिफिकेशन बार स्क्रीनशॉट के लिए एक अलग से बटन दिया गया है। इसके लिए जिस स्क्रीन का शॉट लेना चाहते हैं उसी पर रहते हुए ऊपर से नोटिफिकेशन बार को नीचे की ओर स्क्रॉल करें और स्क्रीनशॉट वाले बटन को दबाएं। ये सारे फोटोज फोन की गैलरी के फोल्डर में स्क्रीनशॉट के नाम से एक फोल्डर में सेव होंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें