स्मार्टफोन हो जाए हैंग तो ऐसे करें ठीक, जानिए आसान उपाय

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Sat, 17 Sep 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
How To Solve Hanging Problem in Smartphone

    कई बार ढेर सारी मोबाइल एप्लिकेशंस खोलने पर हैंडसेट हैंग हो जाते हैं। इंटरनेट सर्फिंग करते वक्त बीच में कोई कॉल आने पर भी अक्सर मोबाइल हैंग हो जाते हैं।मोबाइल हैंग होने का सबसे बड़ा कारण फोन की इंटरनल मैमोरी और रैम का कम होना हो सकता है। इसके अलावा फोन का हार्डवेयर अच्‍छा नहीं होने पर भी कुछ समय बाद मोबाइल हैंग होने लगता है। ऐसे में कुछ टिप्स इसमें आपकी मदद कर सकती हैं।

    स्मार्टफोन हो जाए हैंग तो ऐसे करें ठीक, जानिए आसान उपाय

    सबसे पहले बैकग्राउंड में चलने वाली एप्लिकेशंस को बंद कर दें। ऐसा करने से फोन की रैम को थोड़ा स्पेस मिल जाता है। ऐसा करने से भी अगर बात नहीं बनती है तो अपने फोन को स्‍विच ऑफ करने की कोशिश करें। अगर वो स्‍विच ऑफ हो जाता है तो इससे आपके फोन में सेव डाटा सुरक्षित रहेगा।

    स्मार्टफोन हो जाए हैंग तो ऐसे करें ठीक, जानिए आसान उपाय

    स्‍विच ऑफ होने के बाद फोन के बैक पैनल को खोलें और उसमें से बैटरी बाहर निकाल लें। सिम और मैमोरी कार्ड निकालने की कोई जरूरत नहीं है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें