बिना इंटरनेट के भी चला सकते हैं WhatsApp, बस यह ट्रिक पता होना चाहिए
विज्ञापन

आजकल स्मार्टफोन लोगों की जिन्दगी का एक अहम हिस्सा हो चुका है और फोन के साथ इंटरनेट का भी होना जरूरी है, क्योंकि इंटरनेट के बिना फोन सुना-सुना लगता है। है ना! आज हम आपको एक ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर जैसे ऐ्प चला सकते हैं।

कई बार हमें किसी को कुछ जरूरी फोटो या वीडियो भेजने होते हैं लेकिन इंटरनेट ना होने की वजह से हम चैट व्हाट्सऐप पर वीडियो या फोटो नहीं भेज पाते हैं लेकिन एक ट्रिक से आप बिना इंटरनेट भी चैटिंग के साथ मीडिया फाइल भी शेयर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इसके लिए एक स्पेशल सिम कार्ड बाजार में मिल रहा है जिसकी मदद से आप पूरे साल बिना इंटरनेट व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सिम का नाम चैटसिम है।
विज्ञापन