काम की खबर: बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड करा सकेंगे प्रिंट, यह है पूरा तरीका

अब आप भी बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार कार्ड को दोबारा प्रिंट करा सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना है। अब तक आधार को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए ही प्रिंट कराया जा सकता था, लेकिन नियमों में बदलाव के बाद इस दस्तावेज को बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के भी दोबारा प्रिंट कराया जा सकता है। आपको बता दें कि यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई ने पिछले साल आधार से जुड़े नियमों में बदलाव किया था। हालांकि, आपको आधार रिप्रिंट कराने के लिए तय कीमत का भुगतान करना होगा। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप बिना मोबाइल नंबर के आधार को दोबारा प्रिंट कैसे करा सकते है। आइए जानते हैं पूरा तरीका...

ऐसे कराएं आधार कार्ड को दोबारा रिप्रिंट
1. सबसे पहले आपको आधार की आधिकारिक साइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा।

2. अब आपकी स्क्रीन पर माय आधार टैब ओपन होगा। यहां आप आधार रि प्रिंट के विकल्प पर टैप करें।