AC Tips: एसी का बिजली बिल करना है कम? रिमोट की ये 5 सेटिंग्स बचाएंगी आपकी जेब, आज ही करें ट्राई

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Fri, 05 Jun 2026 02:41 PM IST
सार

गर्मियों में AC का भारी बिजली बिल आपकी जेब ढीली कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ AC रिमोट की सही सेटिंग्स से आप इस खर्च को काफी कम कर सकते हैं? आइए जानते हैं वो 5 स्मार्ट सेटिंग्स जो आपकी कूलिंग भी बरकरार रखेंगी और बिजली का बिल भी घटाएंगी।

how to reduce ac electricity bill smart remote settings tips
जान लें एसी रिमोट की ये सेटिंग - फोटो : एआई जनरेटेड

    गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (AC) हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। चिलचिलाती धूप और उमस से बचने के लिए लोग दिन-रात AC चलाते हैं, लेकिन महीने के अंत में बिजली का बिल इतना आ जाता है कि भरने में हाथ-पांव फूल जाते हैं। अगर आप भी बिजली बिल बचाना चाहते हैं तो आपको अपने AC का इस्तेमाल बंद करने की जरूरत नहीं है।

    दरअसल, ज्यादातर लोग AC के रिमोट का सही इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। रिमोट में मौजूद कुछ खास सेटिंग्स को बदलकर आप अपने बिजली के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 स्मार्ट सेटिंग्स जो आपकी जेब कटने से बचाएंगी:

    एसी
    एसी - फोटो : AI Generated

    1. 24 डिग्री है सबसे स्मार्ट सेटिंग

    ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे कमरा जल्दी ठंडा करने के लिए AC को 18 या 20 डिग्री पर सेट कर देते हैं। इससे होता ये है कि कमरा तो कुछ मिनट जल्दी ठंडा हो जाता है लेकिन बिजली बिल काफी बढ़ने लगता है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के अनुसार, शरीर के लिए 24 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अनुकूल और आरामदायक होता है। रिसर्च बताती है कि आप AC के तापमान को हर एक डिग्री बढ़ाने पर लगभग 6% बिजली बचाई जा सकती है। इसलिए, अपने AC को हमेशा 24 डिग्री पर सेट रखें।

    एसी का ये बटन बचाता है बिजली
    एसी का ये बटन बचाता है बिजली - फोटो : एआई जनरेटेड

    2. Eco या Energy Saver मोड का करें इस्तेमाल

    आजकल लगभग सभी मॉडर्न AC रिमोट में इको (Eco) या एनर्जी सेवर मोड का बटन होता है। जब कमरा पर्याप्त ठंडा हो जाता है, तो यह मोड कंप्रेसर को अपने आप बंद कर देता है और केवल पंखा (Fan) चलता रहता है। जैसे ही कमरे का तापमान बढ़ता है, कंप्रेसर फिर से चालू हो जाता है। यह मोड बिजली बचाने का सबसे कारगर तरीका है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें