Google Photos में से गलती से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें, तो ऐसे लाएं वापस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 31 Jul 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
how to recover photos from google photos know step by step process
google photos - फोटो : amar ujala

    आज के समय में अधिकतर लोग गूगल फोटोज को ऑनलाइन बैकअप के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इसमें फोटो पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं और डिलीट होने का खतरा भी कम रहता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग गलती से गूगल फोटोज में से तस्वीरें डिलीट कर देते हैं, जिसके बाद उन्हें पछताना पड़ता है। तो आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए गूगल फोटोज से डिलीट हुई तस्वीरों को आसानी से वापस लाया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    google photos icon
    google photos icon - फोटो : google

    एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे करें गूगल फोटोज से डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर

    • अगर आप अपनी डिलीट हुई तस्वीरों को वापस लाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने फोन में गूगल फोटोज एप को ओपन करें।
    • यहां आपको दाई तरफ तीन लाइन दिखाई देंगी। इनपर आपको क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करने के बाद Trash या Bin विकल्प को चुनकर उन तस्वीरों को चुनें, जिन्हें आप वापस पाना चाहते हैं।
    • तस्वीरें चुनने के बाद Restore बटन पर क्लिक करें।
    • इतना करने के बाद आपकी डिलीट हुई सारी तस्वीरें आपको वापस दिखाई देने लगेंगी।
    google photos app
    google photos app

    आईफोन यूजर्स ऐसे करें गूगल फोटोज से डिलीट हुई तस्वीरों को रिकवर

    • सबसे पहले अपने डिवाइस में गूगल फोटोज एप को ओपन करें।
    • यहां आपको दाएं तरफ तीन लाइन दिखाई देंगी। इनपर आपको क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करने के बाद Trash या Bin विकल्प चुनकर उन तस्वीरों को चुनें, जिन्हें आप वापस पाना चाहते हैं।
    • तस्वीरें चुनने के बाद Restore बटन पर क्लिक करें।
    • इतना करने के बाद आपकी डिलीट हुई सारी तस्वीरें आपको वापस दिखाई देने लगेंगी।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें