WhatsApp Chat Restore: एंड्रॉयड और आईफोन पर डिलीट हुए व्हाट्सएप चैट को ऐसे करें रिकवर, बहुत आसान है तरीका

आजकल लगभग सभी लोग मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या हो है यदि आप किसी महत्वपूर्ण व्हाट्सएप मैसेज या चैट को गलती से डिलीट कर दें या अपने डिवाइस को रीसेट या बदलते समय अनजाने में वो फोन से हट जाएं? क्या आप उन मैसेज को हमेशा के लिए खो देते हैं या उन्हें फिर से रिकवर करने का कोई ऑप्शन है? आप भी इन सवालों के जवाब खोज रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको डिलीट हुए व्हाट्सएप चैट को रिकवर करने के आसान तरीके बताने वाले हैं। चलिए देखते हैं।

एंड्रॉयड फोन पर ऐसे रिकवर करें व्हाट्सएप चैट
यदि आप एक एंड्रॉयड यूजर्स हैं, तो व्हाट्सएप आपको दैनिक, साप्ताहिक या मासिक आधार पर गूगल ड्राइव या डिवाइस के इंटरनल स्टोरेज में चैट हिस्ट्री का बैकअप बनाने की अनुमति देता है। इसका इस्तेमाल करके भी पुराने और डिलीट किए गए मैसेज को रिकवर किया जा सकता है। वहीं आप इसमें ऑटो बैकअप भी ऑन कर सकते हैं। ध्यान दें कि ऑटो बैकअप में लास्ट बैकअप वाले मैसेज दी रिकवर कर सकेंगे।

गूगल ड्राइव से ऐसे करें बैकअप
गूगल ड्राइव से डिलीट किए गए व्हाट्सएप चैट मैसेज को रिकवर करते के लिए आपको उसी फोन नंबर और गूगल अकाउंट का उपयोग करना है, जिसका उपयोग बैकअप बनाने के लिए किया गया था। सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस से व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें। अब एप खोलें और साइन इन करने के लिए अपना रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर दर्ज करें। वेरिफिकेशन के लिए उसी नंबर पर प्राप्त ओटीपी टाइप करें।
वेरिफिकेशन के बाद, आपको गूगल ड्राइव से अपने चैट बैकअप को रिकवर करने का ऑप्शन मिलेगा। चैट रिस्टोर करने के लिए रिस्टोर पर टैप करें। इनिशियलाइजेशन पूरा होने के बाद अपने सभी चैट्स को सर्च के लिए नेक्स्ट पर टैप करें। अब आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स को व्हाट्सएप बैकग्राउंड में डाउनलोड कर देगा।