Tech Tips: स्मार्टफोन से डिलीट हो गईं फोटो और वीडियो, काम आएंगे ये तीन सरल तरीके

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 15 Aug 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
how to recover deleted photos and videos from smartphone
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    स्मार्टफोन कंपनियां लगातार एडवांस तकनीक के साथ अपने मॉडल्स बाजार में पेश कर रही हैं। एंड्रॉयड फोन में आ रहे नए-नए फीचर्स लोगों को काफी लुभा रहे हैं, यही वजह है कि बीते कुछ सालों में मोबाइल फोन की बिक्री काफी बढ़ गई है। हालांकि, लोगों को फोन में अक्सर स्टोरेज की परेशानी रहती है, ऐसे में काफी लोग इस समस्या से परेशान होकर मोबाइल से एप, फोटो और वीडियो हटा देते हैं। मगर आप डिलीट की गई फोटो और वीडियो को रिकवर करना चाहते हैं तो आपको यहां पर जानकारी मिल सकती है।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो आप आसानी से फोटो और वीडियो को रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल गैलरी की ट्रैश केन फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    सबसे पहले फोन की गैलरी को खोलें।इसके बाद सेटिंग में जाएं।फिर ट्रैश फोल्डर में जाना होगा और चेक करें।ट्रैश फोल्डर में डिलीट की गई फोटो और वीडियो मिल जाएगी।जिन फोटो और वीडियो को रिकवर करना चाहते हैं, उन्हें सेलेक्ट करें।इसके बाद रिस्टोर के विकल्प पर टैप करके फोटो और वीडियो फिर से मोबाइल की गैलरी में आ जाएगी।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    एंड्रॉयड डिवाइस पर डिलीट फोटो और वीडियो को फिर से हासिल करने के लिए थर्ड पार्टी एप्स की मदद ले सकते हैं।

    इसके लिए डिवाइस में उस एप को डाउनलोड करें।एप द्वारा मांगी गई परमिशन को एक्सेस दें।फिर डिवाइस को केबल या वाईफाई के जरिए कनेक्ट करें और फोटो और वीडियो को फिर से हासिल करें।सही प्रोसेस फॉलो करने पर डिलीट फोटो और वीडियो फिर से हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें