WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज कैसे पढ़ें, जानें पूरी प्रोसेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jul 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
How to read whatsapp deleted messages, know step by step process
WHATSAPP TIPS - फोटो : amarujala

    व्हाट्सएप ने कुछ पिछले साल भेजे गए मैसेज को डिलीट करने का फीचर जारी किया था। इसके बाद यूजर्स के पास एक विकल्प हो गया है कि वह भेजे गए मैसेज को एक घंटे तक सभी के लिए डिलीट कर सकता है यानी मैसेज दोनों व्हाट्सएप अकाउंट से डिलीट हो जाएंगे। वैसे तो यह फीचर बड़े काम का है लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा भी उठाते हैं और महत्वपूर्ण मैसेज भी डिलीट कर देते हैं। तो चलिए आज हम आपको ट्रिक बताते हैं जिसकी मदद से आप उन मैसेज को भी पढ़ सकेंगे जिन्हें किसी ने डिलीट कर दिया है। आइए जानते हैं।

    WhatsRemoved+
    WhatsRemoved+ - फोटो : PLAY STORE

    सबसे पहले आपको बता दें कि यह ट्रिक सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। इसके अलावा इस ट्रिक को आप अपनी रिस्क पर आजमाएं, क्योंकि डिलीट हुए मैसेज को आप एक थर्ड पार्टी एप के जरिए ही पढ़ सकते हैं। सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले-स्टोर से WhatsRemoved+ एप डाउनलोड करें।

    WhatsRemoved+
    WhatsRemoved+ - फोटो : PLAY STORE

    इसके बाद एप की सेटिंग पूरी करें और जरूरी परमिशन दें। परमिशन देने के बाद फिर से एप में जाएं और उस एप को सेलेक्ट करें जिसके नोटिफिकेशन को आप सेव करना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप व्हाट्सएप के नोटिफिकेशन को सेव करना चाहते हैं तो व्हाट्सएप को सेलेक्ट करें। इसके बाद नेक्स्ट के विकल्प पर टैप करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें